संचारी रोग की रोकथाम को पालिका ने चलाया अभियान गैर हाजिर मिले 8 कर्मचारी, वेतन रोका

Share :

मुजफ्फरनगर। रिमझिम बौछारों के बीच नगर की जनता को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग रोकथाम अभियान की कड़ी में पालिका टीम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया। पहले दिन पालिका के 5 वार्डों में टीम के साथ उतरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को 8 सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। ईओ के निर्देश पर इन सभी कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही 11 दिवसीय अभियान में सफाई कर्मियों और सफाई नायकों को संवेदनशील होकर ड्यूटी करने के लिए सख्त निर्देश जारी करने के साथ इन 11 दिनों में सफाई कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।
शुक्रवार को शहर के 5 वार्डों से संचारी रोग रोकथाम के सफाई अभियान का शुभारंभ के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार बारिश के बीच पांचों वार्डों में सफाई कर्मियों की टीम लेकर सड़कों पर उतर गए। सुबह 6:30 बजे से शुरू हुए सफाई कार्य के बीच वार्ड संख्या 01, 02, 14, 18 और 33 से जुड़े इलाकों में टीम ने साफ सफाई कराते हुए लोगों को जागरुक किया। इस बीच कर्मचारियों ने जानसठ रोड, अलमासपुर, भरतिया कालोनी, पटेलनगर व नई मंडी आदि क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई की गई। इस बीच कर्मियों द्वारा डिवाइडर, मुख्य मार्ग सफाई, रोड के किनारे घास की कटिंग और नालियों व गलियों से निकले कूड़े को तभी गाड़ियों के माध्यम से ही उठाया। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू करने से पूर्व सफाई कर्मियों की हाजिरी दर्ज कराने पर इस दौरान 5 वार्डों में 8 सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी से पूर्व सूचना के बिना गैर हाजिर मिले। इन सफाई कर्मियों पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए एक दिन के वेतन पर रोक लगी है। साथ ही चेतावनी दी कि आगामी दिनों में अभियान के दौरान यदि सफाई कर्मचारी गैर हाजिर रहेंगे तो वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी होगी। उन्होंने सफाई नायकों को निर्देश दिए कि 11 दिनों के इस अभियान के बीच सफाई कर्मियों व नायकों की छुट्टी पर रोक लगी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पालिका के वार्ड संख्या 10, 24, 27, 42 व 50 के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान अभियान का जायजा लेने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह औचक निरीक्षण कर सकती हैं।
शुक्रवार को इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर सभासद पति व युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, राहुल पंवार, सुरेन्द्र कुमार, ललित कुमार, सभासद सतीश कुकरेजा के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्लाक्षा मेनवाल और सभी सफाई नायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal