पीक आवर्स में प्रदेश में 350 मेगावाट तक बिजली की कमी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रदेश में इन दिनों पीक आवर्स के दौरान करीब 350 मेगावाट विद्युत की कमी सामने आ रही है। बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर के चलते आवश्यकता पड़ने पर कुछ क्षेत्रों में आपातकालीन विद्युत कटौती करनी पड़ रही है। विद्युत कमी के प्रमुख कारणों में राष्ट्रीय स्तर पर कोयला आधारित विद्युत उत्पादन में कमी, पावर एक्सचेंजों से सीमित बिजली उपलब्ध होना तथा राज्य और केंद्रीय जल विद्युत परियोजनाओं से अपेक्षाकृत कम उत्पादन शामिल है। इसके अलावा टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट की दो इकाइयों के तकनीकी कारणों से बंद रहने के कारण भी पीक आवर्स में करीब 100 मेगावाट विद्युत क्षमता प्रभावित हो रही है। नदियों में जल प्रवाह कम होने के कारण जल विद्युत उत्पादन भी पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में घटा है। सितंबर 2025 की तुलना में वर्तमान में पीक आवर्स के दौरान राज्य एवं केंद्रीय जल विद्युत गृहों से औसतन करीब 250 मेगावाट कम उत्पादन दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में पावर एक्सचेंजों से अधिकतम दरों पर भी पीक आवर्स के दौरान अतिरिक्त बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं, ग्रिड की सुरक्षा और स्थिरता को देखते हुए एनआरएलडीसी द्वारा निर्धारित सीमाओं के अनुसार ओवरड्रॉ की अनुमति भी सीमित की जा रही है। विद्युत की संभावित कमी को देखते हुए यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने विद्युत कमी के कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति की स्थिति समीपवर्ती राज्यों की तुलना में बेहतर है। समीक्षा के दौरान प्रबंध निदेशक ने स्थिति में तत्काल सुधार के निर्देश दिए और एक सप्ताह के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुरक्षण कार्यों का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नवीन निर्माण एवं परियोजना संबंधी कार्यों के लिए अलग से विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

व्यापार बंधु की बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहुत व्यापार बंधू की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने टाउन हॉल एवम् महावीर चौक बिजली बार बार भागने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, साथ ही झांसी रानी चौक, झांसी रानी के

कुंभ मेले में पटियाला से हरिद्वार लाकर स्थापित की जाएगी निर्मल अखाड़े की धर्मध्वजा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट केे अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कुंभ मेले में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत महंत पटियाला से धर्मध्वजा लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे और अपनी छावनी में धर्मध्वजा की स्थापना करेंगे। पटियाला स्थित श्री पंचायती

विश्व की सबसे महान संस्कृति है सनातन-स्वामी नागेंद्र महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गयी। स्वामी नागेंद्र महाराज के संयोजन में आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति

आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उद्योग विभाग द्वारा आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम एवं वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित किया गया और आवश्यक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक दिनेशचन्द्र आर्य ने छात्रों को उद्योग विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न

विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाजपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal