आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उद्योग विभाग द्वारा आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम एवं वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित किया गया और आवश्यक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक दिनेशचन्द्र आर्य ने छात्रों को उद्योग विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं, कोलेट्रल-फ्री ऋण सुविधा के संबंध में विस्तार से अवगत करया। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के योगेंद्र चौहान एवं असगर अली ने छात्रों को उद्यम पंजीकरण, जीएसटी पंजीकरण तथा व्यवसाय प्रारंभ करने से पूर्व विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी उत्पाद को बाजार में उतारने से पूर्व उसकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग की प्रभावी रणनीति तैयार करना आवश्यक है। साथ ही उत्पाद एवं व्यवसाय की पहचान सुरक्षित रखने के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी प्रदान की गई। छात्रों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं सब्सिडी प्रावधानों के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वोकल फॉर लोकल की अवधारणा से जोड़ते हुए स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय संसाधनों एवं कौशल का उपयोग कर उद्यम स्थापित करने तथा स्थानीय उत्पादों को बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

व्यापार बंधु की बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहुत व्यापार बंधू की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने टाउन हॉल एवम् महावीर चौक बिजली बार बार भागने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, साथ ही झांसी रानी चौक, झांसी रानी के

कुंभ मेले में पटियाला से हरिद्वार लाकर स्थापित की जाएगी निर्मल अखाड़े की धर्मध्वजा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट केे अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कुंभ मेले में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत महंत पटियाला से धर्मध्वजा लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे और अपनी छावनी में धर्मध्वजा की स्थापना करेंगे। पटियाला स्थित श्री पंचायती

विश्व की सबसे महान संस्कृति है सनातन-स्वामी नागेंद्र महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गयी। स्वामी नागेंद्र महाराज के संयोजन में आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति

पीक आवर्स में प्रदेश में 350 मेगावाट तक बिजली की कमी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रदेश में इन दिनों पीक आवर्स के दौरान करीब 350 मेगावाट विद्युत की कमी सामने आ रही है। बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर के चलते आवश्यकता पड़ने पर कुछ क्षेत्रों में आपातकालीन विद्युत कटौती करनी पड़ रही है। विद्युत कमी के प्रमुख कारणों में राष्ट्रीय स्तर पर कोयला आधारित विद्युत

विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाजपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal