विश्व की सबसे महान संस्कृति है सनातन-स्वामी नागेंद्र महाराज

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गयी। स्वामी नागेंद्र महाराज के संयोजन में आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे महान संस्कृति हैं। सनातन के महापुरूषों ने सदैव दुनिया को कल्याण और अध्यात्म की राह दिखायी है। उन्होंने कहा कि सभी को सद्गुरू के सानिध्य में धर्म और अध्यात्म के मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 में हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के गंगा तटों पर होने वाले विशाल संत समागम के दौरान सनातन धर्म संस्कृति की आलोकिक छठा पूरे विश्व को मार्गदर्शन प्रदान करेगी। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सभी भक्तजन कुंभ मेले में स्नान के साथ संतों के दर्शन कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन का उठाएं। इस दौरान पूर्व डीजीपी राजीव रंजन राय, विमल श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, डा.गगन, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनोज गुप्ता सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

व्यापार बंधु की बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहुत व्यापार बंधू की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने टाउन हॉल एवम् महावीर चौक बिजली बार बार भागने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, साथ ही झांसी रानी चौक, झांसी रानी के

कुंभ मेले में पटियाला से हरिद्वार लाकर स्थापित की जाएगी निर्मल अखाड़े की धर्मध्वजा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट केे अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कुंभ मेले में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत महंत पटियाला से धर्मध्वजा लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे और अपनी छावनी में धर्मध्वजा की स्थापना करेंगे। पटियाला स्थित श्री पंचायती

पीक आवर्स में प्रदेश में 350 मेगावाट तक बिजली की कमी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रदेश में इन दिनों पीक आवर्स के दौरान करीब 350 मेगावाट विद्युत की कमी सामने आ रही है। बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर के चलते आवश्यकता पड़ने पर कुछ क्षेत्रों में आपातकालीन विद्युत कटौती करनी पड़ रही है। विद्युत कमी के प्रमुख कारणों में राष्ट्रीय स्तर पर कोयला आधारित विद्युत

आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उद्योग विभाग द्वारा आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम एवं वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित किया गया और आवश्यक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक दिनेशचन्द्र आर्य ने छात्रों को उद्योग विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न

विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाजपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal