दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोo ने मंडी सचिव के समक्ष रखी विभिन्न समस्याएं , जताया विरोध

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं मंत्री निशंक गर्ग (अंकित गर्ग) के नेतृत्व में नवीन मंडी के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडी समिति की सचिव नीलिमा गौतम से मुलाकात कर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबे समय से लंबित कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में फर्म में पार्टनर परिवर्तन की लंबित फाइलें
फर्मों में पार्टनर परिवर्तन से संबंधित कार्य लंबे समय से लंबित होने पर एसोसिएशन द्वारा अपना रोष व्यक्त किया गया। वर्तमान में इनमें से केवल 4 फाइलों का निस्तारण हुआ है। शेष लंबित फाइलों के संबंध में सचिव महोदया द्वारा आश्वासन दिया गया कि 15 दिनों के अंदर शेष सभी फाइलों को पूर्ण कर दिया जाएगा। तिकोनी अनाज मंडी में फड़ों का निर्माण
तिकोनी अनाज मंडी में फड़ों के निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से वार्ता चल रही है। इस विषय में भी एसोसिएशन द्वारा अपना रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई।
इस संबंध में सचिव ने बताया कि इस विषय को लेकर लखनऊ स्तर पर भी वार्ता हो चुकी है। विभाग में निदेशक का पद रिक्त होने के कारण यह मामला लंबित है। उन्होंने बताया कि यह प्रकरण उप निदेशक (निर्माण) तक भी पहुंच चुका है। इस संबंध में अध्यक्ष जी द्वारा उप निदेशक (निर्माण) लखनऊ से भी वार्ता की गई, जिसमें उनके द्वारा भी यही जानकारी दी गई कि विभाग में निदेशक का पद रिक्त होने के कारण प्रकरण लंबित है। यह प्रकरण वर्तमान में निदेशक महोदय के स्तर पर लंबित है। निदेशक महोदय के पदभार ग्रहण करते ही तिकोनी अनाज मंडी में फड़ों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं नवीन मंडी स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, नवीन मंडी स्थल पर एसोसिएशन के प्रयास से पूर्व में लगभग 100 लाइटें लगवाई गई थीं। इनमें से वर्तमान में कुछ लाइटें खराब हो गई हैं, जिसके कारण मंडी में प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन द्वारा मांग की गई कि खराब पड़ी सभी लाइटों को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि मंडी में प्रकाश व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।
अनाज मंडी में सुविधा के लिए नये वाटर कूलर लगवाने की मांग एसोसिएशन द्वारा की गई। साथ ही मंडी परिसर में लगे नलकूपों को भी शीघ्र चालू कराने की मांग रखी गई। मंडी से जुड़ी एवं आसपास की खराब पड़ी संपर्क सड़कों की मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण कराने की मांग एसोसिएशन द्वारा की गई।
प्रोपराइटर फर्मों से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर भी सचिव महोदया से विस्तृत वार्ता की गई। इस विषय में नीतिगत निर्णय लिया जाना आवश्यक होने के कारण फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इस संबंध में यह तय किया गया कि शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर व्यापारियों की इस समस्या से अवगत कराया जाएगा तथा समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। बरसात के दौरान कई दुकानों एवं गोदामों के लेंटर से पानी टपकने की समस्या के कारण गोदामों में पानी भर जाता है, जिससे माल को नुकसान होने की संभावना रहती है। इस समस्या को देखते हुए संबंधित दुकानों एवं गोदामों के लेंटर की मरम्मत कराने की मांग भी एसोसिएशन द्वारा प्रमुखता से रखी गई।
सचिव ने सभी कार्य अति शीघ्र करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।
प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र बंसल, राजेश गोयल, राजेंद्र सिंघल, अरविंद गोयल, जितेंद्र कुच्छल, अमरीश सिंघल, अरुण गुप्ता, मुकेश जैन टीटू, अमित जैन, नितिन सिंघल, अनुज अग्रवाल, आशीष बंसल, विजय कुमार, संदीप गुप्ता, श्याम सुंदर, धर्मेंद्र मुखिया, सुनील टायल, निकुंज बंसल, रविंद्र कुमार, राजीव गर्ग, मनोज गोयल, मनमोहन मुंद्रा, पुलकित गुप्ता, विवेक गर्ग, शुभम बंसल, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन द्वारा व्यापारियों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया गया। सचिव महोदया ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई