श्रीराम कॉलेज में फार्मास्युटिकल विभाग में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सभागार मे बायोसाइंस विभाग द्वारा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे सेमिनार का विषय श्फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में बायोटेक्नोलॉजी एकेडेमिया, इनोवेशन और एंटरप्राइज के बीच सेतुश् रहा।कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 प्रशांत कुमार शर्मा, पिसा विश्वविद्यालय इटली और डा0 प्रेरणा मित्तल प्राचार्या, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर द्वारा सम्मलित रुप से दीप प्रज्जवलन करके किया गया । इस अवसर पर डा0 प्रशांत कुमार शर्मा द्वारा फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में बायोसेंसर के उपयोग व उनके कार्यप्रणाली के बारे मे विद्यार्थीयो को विस्तृत जानकारी दी उन्होने घरो, अस्पतालो और दैनिक जीवन मे बायोमेडिकल उपकरणो और रेडियो फ्रिकवेंसी आधारित बायोसेंसर के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि ये बायोसेंसर अब विभिन्न रोगो की पहचान और उनके निदान मे महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रहे है। आज के सेमिनार मे डा0 सत्य प्रकाश इंपिरियल काॅलेज लन्दन ने आनलाइन प्रतिभाग कर फार्मास्युटिकल उद्योग में बायोटेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका, आधुनिक अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।सेमिनार के प्रथम दिन विभिन्न संकाय के विद्यार्थीयो ने श्फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में बायोटेक्नोलॉजी एकेडेमिया, इनोवेशन और एंटरप्राइज के बीच सेतुश् विषय पर पोस्टर प्रजेनटेसन प्रस्तुत किये। पोस्टर प्रजेनटेसन मे विशाल त्यागी, किरण सैनी व अंशिका त्यागी ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये, निर्णायक मण्डल मे डा0 पूजा तोमर डीन बेसिक साइंस, डा0 श्वेता राठी विभागाध्यक्ष होम साइंस व डा0 नईम विभागाध्यक्ष कृषि विज्ञान सम्मलित रहे। इसके पश्चात डा0 प्रशांत कुमार शर्मा ने बायोसेंसर के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि बायोसेंसर एक ऐसा आधुनिक उपकरण है जो जैविक प्रतिक्रियाओं को पहचानकर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक संकेतों में बदल देता है। यह प्रकृति के विज्ञान और इंसानी तकनीक का एक अद्भुत मेल है। इसमें एक जैविक हिस्सा होता है जैसे कोई एंजाइम, एंटीबॉडी या डीएनए जो किसी खास बीमारी या तत्व की पहचान करता है, और एक कनवर्टर होता है जो उस जानकारी को हमारे पढ़ने लायक डेटा में बदल देता है।साथ ही साथ यह भी बताया की आज के समय में इसका सबसे बेहतरीन और आम उदाहरण है ग्लूकोमीटर। शुगर (डायबिटीज) के मरीज सिर्फ एक छोटी सी खून की बूंद को इस मशीन पर लगाते हैं और कुछ ही सेकंड में उनका ब्लड शुगर लेवल स्क्रीन पर आ जाता है। यह कमाल बायोसेंसर के कारण ही मुमकिन हो पाया है। इसने मरीजों को बार-बार अस्पताल जाने और दर्दनाक जांचों से मुक्ति दिलाई है।सेमिनार के द्वितीय दिन विद्यार्थीयो ने पावर पाइंट प्रजेनटेसन के माध्यम से अपने विचारो को सांझा किया पावर पाइंट प्रजेनटेसन मे अकांक्षा तान्या और रिया पुण्डीर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये। सभी विजेताओ को मुख्य अतिथि डा0 प्रशांत कुमार शर्मा, डा0 प्रेरणा मित्तल व डा0 विनित कुमार शर्मा, द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेमिनार मे उपस्थित डा0 गिरेन्द्र गौतम, निदेशक श्रीराम कॉलेज आॅफ फार्मेसी ने इस विषय पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि अकादमिक संस्थानों में किए जा रहे शोध को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़कर नवीन एवं उपयोगी उत्पादों और तकनीकों का विकास कैसे किया जा सकता है। भारत में भी उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को बायोफार्मास्युटिकल अनुसंधान तथा उत्पाद विकास को आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में देखा गया है। डा0 स्नेह यादव द्वारा भी प्रजेनटेसन प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का समापन डा0 विपिन कुमार सैनी विभागाध्यक्ष बायोसाइंस के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करके किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में, श्रीराम कॉलेज के प्रवक्ता डा0 प्रवीण मलिक, विकास त्यागी, डा0 बुशरा आकिल डा0 वरुण भारद्वाज, डा0 पुलकित, अंकित कुमार, जेहरा हुसैनी, सचिन कुमार, मौ0 सलमान,, दिव्या पाटियाल, व सुबोध कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई