श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के 260 से अधिक छात्रों ने पेश किए 40 नवाचार समाधान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजे के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एसआईएच-2026 के अंतर्गत इंटरनल हैकथॉन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की जटिल समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कालेज अध्यक्ष डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को कहा कि उन्हें शोध व नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में बेहद सहायक सिद्ध होती हैं। इस इंटरनल हैकथॉन में संस्थान के विभिन्न विभागों की 44 टीमों के 260 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी 40 से अधिक समस्या विवरणों प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर गहन कार्य करते हुए अपने अभिनव विचार और तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के डीन डॉ. निशांत राठी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स एवं उनकी प्रस्तुतियों का सूक्ष्म अवलोकन किया और उन्हें नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का सुझाव दिया। वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. अश्विनी वशिष्ठ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन युवाओं को वास्तविक समस्याओं को समझने, उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करने और अपने किताबी ज्ञान को धरातल पर उतारने का बेहतरीन अवसर देता है।
आयोजन के दौरान इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी की डीन डॉ. सुचित्रा त्यागी, रजिस्ट्रार डॉ. अंकुर धीमान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इं. पवन कुमार, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इं. आशीष चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष इं. कनुप्रिया तथा सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इं. फिरोज अली उपस्थित रहे। सभी विभागाध्यक्षों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने की सीख दी।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal