नवीन मंडी व्यापार संघ की समन्वय बैठक में अब 8 बजे तक खुला रहेगा बाबूराम गेट

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी स्थल स्थित ई-नाम कार्यालय में मंडी समिति की सचिव श्रीमती निलिमा गौतम एवं मंडी समिति स्टाफ के साथ नवीन मंडी व्यापार संघ की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडी व्यवस्था, व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गुड़ के नए सत्र की शुरुआत पर सभी व्यापारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि गुड़ की अधिक से अधिक आवक नवीन मंडी स्थल पर हो और व्यापार मंडी परिसर में ही बढ़े, जिससे किसानों एवं व्यपारियों दोनों को इसका लाभ मिल सके।

व्यापारियों ने बाबूराम गेट नंबर-4 को शाम 8 बजे तक खुला रखने की मांग प्रमुखता से रखी। इस पर मंडी समिति की सचिव निलिमा गौतम ने तत्काल निर्देश जारी करते हुए गेट को शाम 8 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए। बैठक में मंडी परिसर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लाइट, ई-नाम की ऑनलाइन समस्याओं, पार्टनरशिप एवं प्रोपराइटर फर्मों से संबंधित समस्याओं सहित आगामी चुनावी अधिग्रहण से व्यापारियों को होने वाली संभावित परेशानियों पर भी चर्चा हुई। सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा महामंत्री अचिंत मितल ने कहा कि मंडी समिति और व्यापारियों के बीच इसी प्रकार निरंतर समन्वय एवं संवाद बना रहना चाहिए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिल सके।
बैठक में अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अचिंत मित्तल, कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, संरक्षक कृष्ण चंद्र मुंदड़ा, जगवीर सिंह, जितेंद्र कुच्छल, दिनेश राठी, रिंकल बंसल, सचिन सिंघल रजत सिंघल, मनीष चौधरी, रवि शर्मा, रमेश कुमार, अर्पित सिंघल, अमन कुच्छल, कुश कुच्छल, रवि कुच्छल, अरुण गुप्ता, संदीप जैन, अरविंद सिंह, राघव मिश्रा, सतेंद्र मान, भारत सिंघल, सोनू सिंघल, कुलवंत सिंह काकण, विनोद कुमार शर्मा, नवल प्रकाश अग्रवाल, कमल कुमार, पराग गोयल, अभिनंदन जैन, सुरेंद्र विनोद शर्मा, सतीश कुमार, मोन्टू, मोहित गुप्ता, सुशील मित्तल, अनिल, नितिन सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई