धनगर समाज ने किया प्रदर्शन, दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। धनगर समाज ने जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने के विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। अपन्नी भेड़ और बकरियों के साथ कलेक्ट्रेट घेरने निकले समाज ने अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के आह्वान पर पदयात्रा में शामिल लोगों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भीड़ को यहीं रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने, तो पशुओं को कलेक्ट्रेट न ले जाने के अनुरोध किए जाने पर पशु वहीं छोड़े गये। कलेक्ट्रेट में धरने पर भारी बारिश के बीच भी लोग धरने पर डटे रहे।
कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों लोगों ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना देने के साथ मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। इसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में प्रशासन द्वारा धनगर जाति के प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किये जा रहे, जिससे धनगर समाज और उनके बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है, जबकि धनगर जाति वर्ष 1950 से देश के प्रथम राजपत्र में अनुसूचित जाति की सूची में 27 वें नंबर पर अधिसूचित है, तभी से धनगर जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किये जाते आ रहे हंै, लेकिन बीच-बीच में कुछ कठिनाई प्रमाण पत्र बनने में आयी जिसके सन्दर्भ में विभिन्न जांच के बाद गत 24 जनवरी 2019 को स्पष्टीकरण आदेश समस्त जिलाधिकारियों को शासन ने जारी किये थे। जिलाधिकारी द्वारा 09 जनवरी 2024 को जिले के सभी तहसीलदार को एवं 31 अगस्त को एसडीएम सदर निकिता शर्मा को धनगर जाति के लोगों का प्रमाण पत्र पात्रता के आधार पर निर्गत करने के निर्देशित किया, लेकिन तहसील प्रशासन अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं, और लगातार आवेदनों को साक्ष्य के अभाव का कारण बताकर उन्हें निरस्त किया जा रहा है, जबकि साक्ष्य में पिता के प्रमाण पत्र पूर्व में बने होने के बाद उनके बच्चों का प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा रहे, उसके विपरीत अनुसूचित श्रेणी के अन्य सभी जाति प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं। धरनारत लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 2 अक्टूबर तक इस शासनादेश के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो अनिश्चितकालीन आंदोलन को समाज विवश होगा। पद यात्रा में धनगर समाज के भोजाहेडी, बसेड़ा, तेजलहेड़ा, खाईखेड़ी, गोधना, बरला, तुगलपुर कम्हेड़ा, पुरबालियान और नगर क्षेत्र के लोगों के साथ महासंघ जिलाध्यक्ष रवि धनगर, शिवकुमार, राजीव, शिवम, प्रदीप, लोकेन्द्र, आनन्द, मा. ब्रह्म सिंह, अनिल, आशीष, राम मुकुट, जितेन्द्र, रजनीश, अनिल प्रधान गोधना, कैलाश प्रधान, विनोद, मा. ओमपाल सिंह, रमेश चन्द, पलटू सिंह आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal