वाह री मुजफ्फरनगर पुलिस! इंसाफ मांगने वालों पर ही कर दी मुकदमों की बरसात

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम हैदरनगर जलालपुर में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद इंसाफ की आवाज उठाना ग्रामीणों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर की कथित लापरवाही से हुई भीषण दुर्घटना में दो मासूमों की जान जाने के बाद जब उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई, तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए। इतना ही नहीं, आरोप है कि करीब पांच माह बाद नोटिस मिलने पर ग्रामीणों को मुकदमे की जानकारी हुई।
मामले से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और मांग पत्र सौंपकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच तथा कथित रूप से निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 अप्रैल 2026 को गांव निवासी महिपाल, उनकी पत्नी पूनम तथा परिवार के दो मासूम बच्चों की स्कूल बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया था और घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था।
ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद पीड़ित परिवार को न्याय, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर टोल प्लाजा के निकट शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान थाना तितावी पुलिस ने करीब 70 नामजद एवं अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि मुकदमे की जानकारी उन्हें तत्काल नहीं दी गई और अब करीब पांच माह बाद पुलिस नोटिस तथा चार्जशीट की कार्रवाई सामने आने के बाद उन्हें पूरे प्रकरण का पता चला। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब उनका उद्देश्य दो मासूमों की मौत के मामले में न्याय की मांग करना था, तो उनके खिलाफ मुकदमा क्यों दर्ज किया गया?
एसएसपी से ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने, निर्दोष ग्रामीणों को राहत देने तथा बिना पर्याप्त जानकारी और जांच के मुकदमा दर्ज करने के आरोपों की जांच कर संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पीड़ित परिवार और न्याय की मांग करने वाले ग्रामीण ही मुकदमों के घेरे में खड़े कर दिए जाएंगे, तो आम आदमी आखिर इंसाफ की आवाज किसके सामने उठाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश में काबिज भाजपा की योगी सरकार में मुकदमों की बरसात केवल दोषियों पर होने का दावा किया जाता है मगर यहां तो एक दम उल्टा हो रहा है पीड़ितों और पीड़ित परिवार के समर्थन में आए लोगों को ही मुकदमों के घेरे में लाकर खड़ा किया जा रहा है जबकि मुकदमों के घेरे में दोषियों को खड़ा किया जाता हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इंसाफ मांगने के लिए खाकी का दरवाजा खटखटाना या अपराध के विरुद्ध आवाज उठाना सबसे बड़ा अपराध होता है तो फिर सजा किसको और किसको राहत किसको देगा, इस तरह तो अपराधी अपराध करके खुलेआम जिंदगी जियेंगे और पीड़ित इंसाफ मांगने के जुर्म में सलाखों की हवा खाएंगे ये कैसा कानून और कैसा इंसाफ है जी केवल लाचार और बेबसी के आग में सुलगने वालो से कोसों दूर खड़ा दिखाई दे रहा हैं, और प्रदेश में काबिज भाजपा की योगी सरकार शोषित वंचित और मजलूमों की आवाज को बुलंद करने वाली सरकार होने का दावा करती है।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal