मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, जनकल्याण और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री शरद शर्मा के संचालन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी।

उन्होंने बताया कि अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं कार्यालय में 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर से भी जुड़ा है। इस दौरान देशभर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के तहत देश के 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। युवाओं को जनसेवा से जोड़ने के लिए ‘सेवा में मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं ब्लॉक स्तर पर 15 दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के अधिकारी दस्तावेज लेकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर सहित करीब 25 प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।

जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि
बैठक के दौरान भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री बने रूपेंद्र सैनी, मंत्री नितिन मलिक तथा कार्यकारिणी सदस्य बने रोहिल वाल्मीकि का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जगदीश पाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनका स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बैठक में जिला पंचायत प्रशासक वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रामनाथ ठाकुर, विनित कात्यान, रोसताश पाल, विजय प्रजापति, अंजलि चौधरी, आंचल तोमर, सचिन पावटी, सुनील दर्शन, संजय गर्ग, प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेंद्र गुर्जर, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, विनित चौहान, अमरजीत गुर्जर, रक्षित नामदेव, लवी विकल, पुरोहित उटवाल, अरुण शर्मा, पंकज माहेश्वरी, सर्वेश कुमार उर्फ पिंटू त्यागी, प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, अमित शास्त्री, जगदीश शर्मा, सलीम अहमद, आदेश गौतम, राजू अहलावत, मनन जुनेजा, मनोज कश्यप, हरीश गुप्ता, इंद्र कश्यप, मनोज पांचाल और हरीश गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






