लखनऊ (रिपोर्टर)। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के माननीय उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ स्थित आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय दिनेश शर्मा से आत्मीय भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दिनेश शर्मा का दीर्घ प्रशासनिक एवं राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए एक उपयुक्त व्यक्तित्व बनाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश शर्मा अपनी कार्यकुशलता, दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव के माध्यम से अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को नई दिशा और नई गति प्रदान करेंगे। उनके मार्गदर्शन में द्वीपसमूह में विकास की नई संभावनाओं को साकार करने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूती मिलेगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल दिनेश शर्मा के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उनके अनुभव एवं सेवाभाव का व्यापक राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग होने का अवसर भी है।*

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






