जनता के बीच पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मॉर्निंग वॉकर्स से किया सीधा संवाद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल आज प्रातः अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के कंपनी गार्डन पहुंचे। उन्होंने यहां मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों के साथ टहलते हुए आत्मीय संवाद किया और पार्क से जुड़ी समस्याओं, नागरिक सुविधाओं तथा विकास कार्यों के संबंध में उनके सुझाव एवं शिकायतें सीधे सुनीं। जनता के बीच संवाद के दौरान कंपनी गार्डन में कई स्थानों पर गंदगी, साफ-सफाई की कमी एवं अव्यवस्थाएं सामने आने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का निरीक्षण कराया और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी को साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंपनी गार्डन में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कंपनी गार्डन में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की भी जानकारी ली और निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को दिखाई देना चाहिए।

‘जनता की बात सुनना और मौके पर समाधान कराना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य’
*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल बैठकों और कार्यालयों तक सीमित नहीं है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना, वास्तविक स्थिति को स्वयं देखना और संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान कराना ही जनसेवा की वास्तविक भावना है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प ने देशभर में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। वहीं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित नगरीय व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी विजन को मुजफ्फरनगर में भी प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ मुजफ्फरनगर–सुंदर मुजफ्फरनगर’ के संकल्प को साकार करने में नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। मॉर्निंग वॉकर्स ने मंत्री कपिल देव द्वारा स्वयं पार्क में पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित करने की सराहना की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई और विकास कार्यों की निरंतर निगरानी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का विकास, नागरिक सुविधाओं का विस्तार और स्वच्छ-सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप शहर को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal