आर्य समाज रोड पर छात्रा के अपहरण का प्रयास, आरोपी दबोचा

Share :

मुजफ्फरनगर। सोमवार को दिनदहाड़े ही एक छात्रा का कार सवार युवक ने अपहरण करने का प्रयास किया। जबरदस्ती गाड़ी में धकेलने के दौरान छात्रा के शोर मचाने पर दुकानदारों ने भागदौड़ करते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया और उसके चंगुल से छात्रा को बचाया। आरोपी की धुनाई करते हुए लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले में आरोपी और छात्रा दोनों एक ही गांव के निकले। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को भी थाने बुला लिया। बाद में छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर भरे बाजार दिनदहाड़े ही एक कार सवार युवक के द्वारा एक छात्रा को जबरदस्ती अपनी कार में डालने का प्रयास किया गया। छात्रा के अपहरण के प्रयास में युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर डाली। युवक कहता रहा कि छात्रा को वो जानता है और उससे बातचीत करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसकी एक भी नहीं सुनी और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। छात्रा ने भी पुलिस के सामने युवक पर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास करने के आरोप लगाये तो छात्रा और आरोपी को कार सहित पुलिस सिविल लाइन थाने लेकर आ गयी। यहां पुलिस ने छात्रा और आरोपी के परिजनों को फोन कर थाने बुला लिया। सिविल लाइन एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय सूचना मिली कि एक कार सवार युवक को छात्रा के अपहरण के प्रयास में लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को लोगों से छुड़ाकर छात्रा सहित थाने ले आये। यहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहिद निवासी कुटेसरा बताया। वो नर्सिंग सेवा में कार्यरत है। जबकि छात्रा भी उसके ही गांव कुटेसरा की निवासी बताई गई है। छात्रा श्रीराम कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार लड़का और लड़की आपस में दोस्त थे और पढ़ाई के लिए दोनों का गांव से शहर साथ आना जाना था। आरोपी शाहिद ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने उसकी दोस्ती तोड़कर उससे बातचीत करना बंद कर दिया था, जिस कारण वो कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। आज छात्रा उसको आर्य समाज रोड पर जाते हुए मिली तो उसने बातचीत के लिए ही उसको रोक लिया था और वो उसको बात करने के लिए ही गाड़ी में बैठने के लिए कह रहा था कि इसी बीच शोर शराबा होने पर लोगों ने उसको पकड़ लिया। एसएचओ ने बताया कि छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ उनकी बेटी के अपहरण का प्रयास करने, उसके साथ छेड़छाड़ करने और परेशान करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal