हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने बैरागी कैंप में कार दुर्घटना में तीन गोवंश मारे जाने की घटना पर दुख जताते हुए पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि यदि यह घटना भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होती तो हालात गंभीर हो सकते थे। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे कई बार वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नगर निगम को भी भीड़भाड़ एवं सड़कों पर घूम रहे पशुओं को चिन्हित कर व्यवस्था बनानी चाहिए और गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वालों को चिन्हित करना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की पूरी घटना के निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

वर्धमान में सैकड़ों खिलाड़ियों ने जीता चैम्पियंस का खिताब
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वर्धमान हॉस्पिटल में विश्व ख्याति प्राप्त डॉ मुकेश जैन के विशेष सहयोग से चैम्पियन आँफ चैंपियन्स जेपनीज काता कॉम्पटीशन का विशाल आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली से मुख्य अतिथि हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार पधारे। वहीं महिला वर्ग में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि






