विनु भाई परमार बने अखिल भारतीय सनातन परिषद के गुजरात प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और संगठन को देशभर में मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने विनु भाई परमार को अखिल भारतीय सनातन परिषद का गुजरात प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने कहा कि विनु भाई परमार लंबे समय से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और सनातन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनके कार्य, समर्पण और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विनु भाई परमार गुजरात में अखिल भारतीय सनातन परिषद को मजबूत करने के साथ ही सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक लोगों को सनातन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने विनु भाई परमार को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात प्रभारी के रूप में संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए परिषद को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर राजेंद्र गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज तथा संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

जनपद की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मंगलौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा

त्योहारी सीजन के बीच हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर,

नेपाल त्रासदी में हुए हताहत मृत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर ()। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम

हंगामा कर रहे चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal