मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एस.डी. कॉलेज में बी.पी.ई.एस., बी.पी.एड. एवं बी.एससी. फिजिकल एजुकेशन में प्रवेश के लिए आयोजित फिजिकल फिटनेस टेस्ट का आज अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन 17 छात्र-छात्राओं ने फिजिकल फिटनेस टेस्ट में प्रतिभाग किया, जिनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षण पूर्ण किया।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट के उपरांत केवल 4 विद्यार्थी पेंडिंग रहे, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों का परीक्षण सफल रहा।
इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन प्रोफेसर सुधीर पुंडीर, प्राचार्य, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. संदीप गुप्ता एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. अंशुल शर्मा सहित संबंधित शिक्षक उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई मित्रों को बांधी राखी, स्वच्छता का दिलाया संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका परिसर स्थित सभागार में ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया गया। नगरपालिका






