मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रिपरेटरी स्कूल में *रक्षाबंधन का पर्व* हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्नों ने राखी के गीतों पर जमकर नृत्य किए। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी एवं मिठाई खिलाई।
आइडियल किड्स के निदेशक पी.के.जैन ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल में इस प्रकार के पर्वों का आयोजन करने से बच्चे भारतीय संस्कृति से परिचित होने के साथ-साथ संस्कारित भी होते हैं।कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ स्कूल की सभी अध्यापिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की महत्ता को बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई मित्रों को बांधी राखी, स्वच्छता का दिलाया संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका परिसर स्थित सभागार में ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया गया। नगरपालिका






