कासगंज महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। कासगंज जिले में महिला अधिवक्ता की हत्या किए जाने के विरोध में शनिवार को जिला बार एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला अधिवक्ता के हत्यारोपियों को सजा दिलाने की मांग की।
बार कौंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कासगंज मर्डर केस को लेकर कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालने के बाद प्रदर्शन किया। जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. के साथ मौजूद अधिवक्ताओं ने इस बीच नारेबाजी करते हुए जिला कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया। अधिवक्ता प्रमोद त्यागी ने बताया कि कासगंज जिले में चार सितम्बर को महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की नृशंस हत्या कर दी गई। इसी को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं खासकर महिला वकीलों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ता बुद्धिजीवी वर्ग है, जो न्याय प्रशासन में एक स्तम्भ की भूमिका निभाता है। इसके बावजूद अधिवक्ता समाज दु:खद स्थिति में है। 4 सितम्बर को कासगंज में अधिवक्ता की हत्या होने के बाद अभी तक कोई भी हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे अधिवक्ता वर्ग में आक्रोश है। प्रदर्शन के उपरांत एसोसिएशन की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अधिवक्ताओं के लिए सम्मान व सुरक्षा व्यवस्था किये जाने, महिला अधिवक्ता के हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनको कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की गई। इस बीच प्रदर्शन में मुख्य रूप से महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक व महासचिव सत्येन्द्र कुमार, अशोक चौहान, राहुल शर्मा, खुर्रम उस्मानी, दीपक वर्मा, अमित मैनी, मीनाक्षी, मोनिका, अरूण धारीवाल, अंजू, जय कुमार, सुधीर कुमार, राजेश सैनी, राजीव जैन, महीपाल, विशाखा, प्रभात, शालू तोमर, शुभम शर्मा, रूबी, अलका व कपिल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग करते हुए रोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal