मुजफ्फरनगर। जिला पुरुष चिकित्सालय में पहुंची बिजनौर की कायाकल्प अवार्ड की टीम ने वार्डों में घूमकर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा। कायाकल्प टीम में शामिल सदस्यों ने जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी का निरीक्षण करने के बाद सर्जिकल व आइसोलेशन वार्ड, आॅपरेशन थियटर, ब्लड बैंक और हृदय रोग विभाग में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखी। कायाकल्प टीम में डॉ. हितेन्द्र एवं डॉ. रोहित कुमार डीसीक्योए मैडिकल कॉलेज बिजनौर एवं रानू सिंह आईसीएन जिला महिला चिकित्सालय बिजनौर ने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान प्रोटोकॉल के आधार पर जिला चिकित्सालय की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
कायाकल्प अवार्ड योजना 2024-25 के अंतर्गत शनिवार को मुजफ्फरनगर के जिला पुरुष अस्पताल में निरीक्षण के लिए बिजनौर की टीम पहुंची। पियर असेस्मेंट टीम ने जिला अस्पताल के वार्ड, आॅपरेशन थियेटर, हार्ट सैंटर व आॅक्सीजन प्लांट के साथ बोटेनिकल गार्डन आदि का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों सहित वहां तैनात कर्मचारियों और अन्य कार्य को देखा। इस दौरान स्किन विभाग में तैनात चिकित्सक नहीं मिले। में तैनात चिकित्सक नहीं मिले, उक्त चिकित्सक लंबे समय से ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। टीम के निरीक्षण के दौरान जहां अस्पताल में साफ-सफाई दुरुस्त रही, वहीं जिला अस्पताल का स्टाफ अपनी ड्रैस में दिखाई दिया। टीम के अधिकारियों ने जिला अस्पताल में सफाई की व्यवस्था बढ़ाने, ड्यूटी में नियमित ड्रैस कोड प्रयोग करने आदि के निर्देश दिए। कायाकल्प अवार्ड के लिए अस्पताल में पहुंची टीम के निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. राकेश कुमार, डॉ. योगेन्द्र त्रिखा वरिष्ठ चिकित्सक, मेट्रन अखिलेश त्यागी, सरिता देवी आईसीएन, मौ. हारुण रिकार्ड इंचार्ज, रसोई इंचार्ज राजीव गोयल, कायाकल्प नोडल अनिल कुमार फार्मास्टिक आदि मौजूद रहे।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






