अस्पताल में भाकियू क्रांति ने किया दुर्व्यवहार, दी गई तहरीर

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला पुरुष चिकित्सालय में पहुंची बिजनौर की कायाकल्प अवार्ड की टीम की व्यवस्थाओं में जुटी जिला अस्पताल के स्टाफ के साथ मरीज के तीमारदारों की ओर से किए गए दुर्व्यवहार एवं मारपीट के मामले में शनिवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कर्मचारियों ने दोषियों पर मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग करते हुए धरना दे दिया। हंगामे और विरोध के बीच मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अस्पताल के कर्मियों को शांत किया। बाद में अस्पताल कर्मियों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
शनिवार को अस्पताल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कायाकल्प अवार्ड के लिए टीम के अस्पताल का निरीक्षण करने के चलते वार्ड नर्स द्वारा देवबंद के गांव दीदाहेड़ी की एक मरीज बिलकिश के साथ आए लोगों को रोकना विरोध का कारण बन गया। तीमारदारों की ओर से स्टाफ के साथ मारपीट किए जाने को लेकर अस्पताल में मौजूद रहे स्टाफ ने विरोध जताया तो मरीज के तीमारदारों ने भाकियू संगठन के कार्यकर्ताओं को वहां बुला लिया। इन लोगों ने अस्पताल में कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार कर दिया, जिससे वहां पर हंगामे और विरोध के चलते हड़ताल की नौबत आ गई। हंगामे के बाद कर्मचारी सीएमएस दफ्तर पर एकत्र हो गए और धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद हुए मामले में सायं को शहर कोतवाली में मरीज के तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने इस मामले में तीमारदार शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। घंटों तक काम बन के बाद फिर से कर्मी काम पर लौटे। जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने चेताया कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती तो विवश होकर हमें अपनी सुरक्षा जैसे मुद्दे पर हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal