बाजारों में चौपहिया वाहन, ई रिक्शा पर लगाम लगाने की उठी मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने शहर की कुछ प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए इनका समाधान कराये जाने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को उनके कैम्प कार्यालय पटेलनगर पहुंचकर ज्ञापन दिया। इस दौरान व्यापारियों ने शहर के बाजारों में चौपहिया वाहनों पर बैन लगाने और ई रिक्शाओं का पंजीकरण कराकर रूटवाइज चलवाने की व्यवस्था की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा एक ज्ञापन वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अशोक कंसल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को दिया गया जिसमें सभी व्यापारियों ने मिलकर नगर की कुछ समस्याओं को उठाते हुए पालिका स्तर से उन पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बिजली के खम्बों को शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण का मुख्य कारक बताते हुए कहा कि नई मंडी चौड़ी गली में एक बिजली का खंबा सड़क के बीचों-बीच खड़ा है उसे वहां से तुरंत हटाया जाये। शहर में ई -रिक्शाओं का चलन जाम का सबब बना हुआ है, इनका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, कारों का बाजार में आवागमन पूर्ण से प्रतिबंधित होना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि सीमा विस्तार के बाद शहर का क्षेत्रफल बहुत बड़ा हो गया है, मंडी क्षेत्र में लाइब्रेरी की सुविधा होनी चाहिए जिससे बड़े एवं बच्चे मोबाइलों की बजाय किताबों से जुड़ सकें। कहा कि नवीन मंडी स्थल भारी मात्रा में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स नगर पालिका में जमा करता है लेकिन नगर पालिका की ओर से वहां पर सुविधाओं का अभाव रहता है, वहां मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई। पालिका की ओर से शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनवाने, ठेले वालों का का वेंडिंग जोन बनाने, लिंक रोड आदर्श कॉलोनी पर बना कूउ़ा डलावघर बंद कराकर सड़क का चौड़ीकरण कराने के साथ ही भोपा रोड पर ग्रैंड प्लाजा मॉल से विश्वकर्मा चौक एवं श्मशान घाट भोपा रोड की सभी लाइट खराब है इनको बदलने और शाहजी मार्केट, पंजाबी मार्केट, लाल सिंह मार्केट, मौलाहेडी मार्केट में 50 स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गयी है। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शहरहित में जल्द ही इन पर निर्णय लिया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ अजय सिंघल, श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, हिमांशु कौशिक, पंकज अपवेजा, अभिजीत सिंह गंभीर, दिनेश गिरी, ब्रजेश अग्रवाल, रणप्रीत सिंह, प्रशांत जुनेजा, रामपाल सेन, सचिन मल्होत्रा, रामपाल सैनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई