हद, नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Share :

मुजफ्फरनगर। गोलमाल है भाई सब गोलमाल है उक्त कहावत नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर पर सटीक बैठ रही है, जहां दूसरे निकायों में निवास करने वाले लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी आसानी से जारी किये जा रहे हैं। ऐसे ही एक जन्म प्रमाण पत्र के सहारे एक युवक के द्वारा जयपुर से भगाकर लाई गई अपनी प्रेमिका से विवाह रचा लिया गया। अब लड़की के परिजन कार्यवाही कराने के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। उनके हाथ युवक का यही जन्म प्रमाण पत्र लगा है, जिसकी जांच कराने के लिए वो तैयारी में हैं। वहीं पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि युवक द्वारा बनवाया गया जन्म प्रमाण पत्र फर्जी हैं, ऐसे दो तीन फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रोजाना जांच के लिए पालिका में आ रहे हैं। इससे खुद कर्मचारी भी परेशान हैं।
नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के नाम पर बड़ा फर्जीवाडा चल रहा है। यहां के नाम पर कई ऐसे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सामने आये हैं, जो लोगों को हैरत और परेशानी में तो डाल ही रहे हैं, व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। जयपुर से भगाकर लाई गई एक लड़की के प्रकरण में भी नगरपालिका परिषद् का लिंक जुड़ा तो फर्जीवाडे का खुलासा होने लगा। दरअसल, जयपुर का एक परिवार करीब एक साल पहले शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए यहां धार्मिक यात्रा पर आया था। इस परिवार में एक लड़की भी थी। सूत्रों का कहना है कि शुकदेव आश्रम में बहुत से परिवार सेवा कार्य में लगे रहते हैं। भोकरहेडी कस्बे का एक जोगी समाज का परिवार भी यहां पर उस समय सेवा में लगा हुआ था। इस परिवार के एक लड़के की यहां पर कथा श्रवण के लिए आये जयपुर के परिवार की लड़की से बातचीत शुरू हो गई। कई दिनों के प्रवास के दौरान यह लड़की उस लड़के के मोहपाश में बंध गई। इसी दौरान लड़के ने लड़की का फोन नम्बर ले लिया था। परिवार वापस जयपुर लौटा लेकिन लड़का और लड़की की फोन पर बातचीत हा सिलसिला शुरू हो गया। बताया गया कि जून माह के दौरान लड़का जयपुर गया और वहां से अपनी प्रेमिका को भगाकर भोकरहेडी ले आया। लड़की गायब होने पर परिजनों ने जयपुर में ही पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए पिछले दिनों भोकरहेडी तक जा पहुंची और लड़की को जोगी परिवार के घर से बरामद कर लिया गया। कहा गया कि लड़के ने लड़की और अपने जो दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराये उनमें दोनों बालिग पाये गये। जबकि लड़की के परिजनों का दावा था कि उनकी बेटी नाबालिग है। इसी बीच लड़का पक्ष की ओर से कुछ राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप बढ़ा और पुलिस पर दबाव बना तो पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कराये और उसको लड़के के सुपुर्द करते हुए कह दिया कि वो बालिग है, उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकती। इसी बीच लड़के ने लड़की से कोर्ट मैरिज और आर्य समाज में भी शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने कागज निकलवाये तो उनमें उनके हाथ लड़के का एक जन्म प्रमाण पत्र भी लगा, जो नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से 07 अगस्त 2024 को ऑनलाइन जारी किया गया है।
यहीं से पालिका और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। इस प्रमाण पत्र पर दर्शाये गये बार कोड को स्कैन करने पर भी नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के पोर्टल पर पूरा रिकार्ड दिखाई देता है। इस जन्म प्रमाण पत्र पर आरोपी युवक गौरव कुमार पुत्र संदीप निवासी कौनपटटी भोकरहेडी की जन्म तिथि 01 जनवरी 2002 दर्शायी गई है। जन्म स्थान भोकरहेडी ही दिखाया गया है। जबकि भोकरहेडी स्वयं नगर पंचायत है। ऐसे में वहां जन्मे बालक का जन्म प्रमाण पत्र नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से कैसे जारी कर दिया गया। इस जन्म प्रमाण पत्र पर दी गई डिटेल के अनुसार 09 सितम्बर 2021 को पंजीकरण होना तो दिखाया गया है, लेकिन पंजीकरण नम्बर नहीं दिया गया। वहीं प्रमाण पत्र संख्या भी नहीं दी गई है। इस सम्बंध में लड़की के परिजन नगरपालिका परिषद् भी पहुंचे और प्रमाण पत्र की सत्यता जानने का प्रयास किया तो उनको बताया गया कि गौरव कुमार को जारी जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। उसका कोई रिकार्ड पालिका में नहीं है।
इस सम्बंध में जन्म मृत्यु पटल लिपिक राजीव वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन होने के बाद भी फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने का खेल हो रहा है। ये कहां से जारी हो रहे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। गौरव कुमार को जारी जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। उस पर न तो पंजीकरण संख्या है और न ही प्रमाण पत्र संख्या है। 2002 का जन्म दर्शाया गया है, जबकि नई व्यवस्था में एक साल के बाद जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दायर करना होता है, वहां सुनवाई के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। राजीव वर्मा का कहना है कि भोकरहेडी का ही एक मृत्यु प्रमाण पत्र जांच के लिए यहां आया है, वो भी फर्जी है। रोजाना दो तीन ऐसे ही फर्जी प्रमाण पत्र पालिका में आ रहे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट दी जा रही है और इससे काफी परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal