गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच भक्तों के पास आ रहे भगवान

Share :

मुजफ्फरनगर। भगवान गणपति बप्पा शनिवार के दिन अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए आ रहे हैं। गणपति धाम मंदिर परिवार की ओर से गणपति बप्पा की शोभायात्रा की भव्य तैयारियां की हैं। शनिवार से शुरू होने वाला उत्सव 15 सितम्बर तक धूमधाम से मनाया जायेगा। भगवान गणेश जी का जन्म महोत्सव के अवसर पर गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर कमेटी के अशोक गर्ग ने मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री गणपति जन्मोत्सव कार्यक्रम के बारे में बताया कि अग्रपूज्य, पार्वती नन्दन व सि(िविनायक भगवान श्री गणपति का जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 07 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार, भरतिया कालोनी द्वारा श्री मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री गणपति जी का नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार, 56 भोग व भगवान गणपति जी का रजत पालना इस उत्सव के विशेष आकर्षण होंगे। मन्दिर को मनमोहक लाईट, फूलों से सजाया जा रहा है। बताया कि 7 सितम्बर दिन शनिवार को प्रातः 10ः00 बजे से विशाल शोभायात्रा मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल गुड मंडी होते हुए राजबाहा रोड़ से मुनीम कालोनी होते हुए, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड़ से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड़ होते हुए चौड़ी गली से गौशाला रोड़ से होकर भोपा पुल से मालवीय चौक होते हुए अंसारी रोड, नावल्टी चौक शिवचौक, टाउन हाल रोड़ से मालवीय चौक होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैण्डा रोड़, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी, लक्ष्मीनारायण मन्दिर होकर मुख्य मार्ग से वापस पचैण्डा रोड़, द्वारिकापुरी, भोपा रोड़ पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से नई मण्डी बिजलीघर होते हुए, बड़े डाकखाने के सामने से वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी। भगवान श्री गणपति जी स्वर्ण रथ पर स्वर्ण रूप में भक्तों के कष्टों को हरने के लिए स्वयं चलकर आयेगें और भक्तों के निवास और प्रतिष्ठानों को मंगलमय करेंगे। इस अवसर पर श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार द्वारा शोभायात्रा के मार्ग को तोरणद्वारों व झण्डों द्वारा सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के विशेष आकर्षण में खाटू श्याम जी का विशाल रथ, 12 झाँकियां, 5 बैण्ड, ढोल ताशे, 2 रथ, 2 आतिशबाजी, 2 डीजे, 2 टैम्पू यात्रा में रहेंगे। गंगा अवतरण, देशभक्ति की झांकियों का आकर्षण भी भक्तों को मोहपाश में बांधने वाला होगा। भारत के प्रसि( बैण्ड भी वातावरण को भक्तिमय बनाने का काम किया जायेगा।
अशोक गर्ग ने बताया कि इस महोत्सव की कड़ी में 08 सितम्बर सायं 7 बजे बधाई उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। 10 सितम्बर सायं 6 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ मंदिर प्रांगण में किया जायेगा। 11 सितम्बर राधाअष्टमी सायं 7 बजे उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। 7 सितम्बर से 15 सितम्बर तक दैनिक पूजा अर्चना प्रातः 8 बजे व सायं 7 बजे विद्वान आचार्यों द्वारा की जायेगी व प्रतिदिन सायं 7 बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जायेगा। यह महोत्सव 15 सितम्बर को खतौली में गंगनहर में भगवान श्री गणपति जी के विसर्जन के बाद विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मंदिर के अध्यक्ष भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग व गणपतिधाम परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal