शारदेन स्कूल में किया शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर। शारदेन विद्यालय के प्रांगण में अध्यापक दिवस का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम विद्यालय के डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी, प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी, एवम् डीसीबी बैंक से उपस्थित अतिथिगण का छात्रों के द्वारा तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। डीसीबी बैंक के द्वारा विद्यालय के अध्यापकों को सम्मानित किया गया। शारदेन के छात्रों के द्वारा सभी अध्यापकों का बैंड बाजे के साथ और पुष्पमाला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। छात्रों के द्वारा भिन्न भिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सबसे पहले होप हाउस ग्रुप ए गो ग्रीन डे डांस, पीस हाउस वे विल रॉक यू,करेज हाउस सुच ए ब्यूटीफुल डे ,फेथ हाउस इंग्लिश डांस ,उसके बाद नर्सरी और प्ले के द्वारा सपने मेरे सच हो जाने रे नृत्य प्रस्तुत किया गया। एल०के०जी० ब्लू के छात्रों द्वारा वे लव यू टीचर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। यूकेजी मेरे सर का ताज,थैंक्स ए लोट,आई लव माय टीचर, यूकेजी के द्वारा टीचर आई लव यू कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। ग्रुप बी होप हाउस की ओर से राजस्थानी नृत्य, पीस हाउस गुजराती नृत्य, करेज हाउस पंजाबी भांगड़ा, फेथ हाउस हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया गया। ग्रुप सी होप हाउस के छात्रों की ओर से एकलव्य डिवोशन फॉर गुरु, पीस हाउस वंदे मातरम ,करेज हाउस मेथेलॉजिकल एपिक, फेथ हाउस वुमन एंपावरमेंट थीम से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किए गए। सभी छात्रों ने अपनी अपनी प्रस्तुति अध्यापकों के सामने हृदय से दी। अध्यापकों के द्वारा सभी छात्रों को उनके जीवन को खुशहाल बनाने का आशीर्वाद दिया गया और तालियो से प्रोत्साहित किया गया। डी सी बी बैंक की ओर से अध्यापकों को पुष्पमाला पहनाकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर सर श्री विश्व रतन जी ने सभी छात्रों को अध्यापक दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिवस डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष में हर साल मनाया जाता है। उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था किंतु अपनी लगन व मेहनत से वह भारत के शीर्ष स्थान पर पहुंचे। हम सबको भी अपने जीवन में कम संसाधनों के बाद भी मेहनत करते हुए अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य धारा रतन ने कहा कि शिक्षको का बच्चों के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान होता है एक शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा रहता है। हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य जी ने डीसीबी बैंक को धन्यवाद करते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal