शिक्षक दिवस पर डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिनंदन किया तथा उनके चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई कार्ड तथा उपहार भी भेंट किये। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें विद्यार्थियों ने स्किट, गीत ,डांस कविताओं तथा मनोरंजक खेलो आदि पर प्रस्तुति देकर अपने टीचर्स के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया ‌। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल मैनेजर श्री सुधीर शर्मा , स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके तथा उसके उपरांत महान दार्शनिक एवं शिक्षक तथा भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा दर्शन तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं उनके विचारों को विस्तार से समझाया। शिक्षा के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि शिक्षा वह है जो विद्यार्थी के अंदर सामाजिक ,आध्यात्मिक, शारीरिक तथा व्यावसायिक मूल्य पैदा करती है। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान में तिलक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तथा विद्यार्थियों ने उनको कार्ड एवं उपहार भेंट किये। विद्यार्थियों ने चरण छूकर के अपना शिक्षक शिक्षिकाओं का आशीर्वाद लिया इस सम्मान से सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बहुत ही अभिभूत नजर आए उन्होंने भी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए उनके लिए प्रत्येक सफलता की मंगल कामना की। गुरुओं के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने गुरु ब्रह्मा, गुरुर विष्णु ,गुरुर देवो महेश्वरा एवं तेरा शुक्रिया गीत पर सुंदर प्रस्तुति देकर किया। कार्यक्रम में लघु नाटिका द्वारा विद्यार्थियों ने डमी क्लास का अभिनय करके जीवन में शिक्षक की भूमिका तथा उसके महत्व को प्रदर्शित किया। इसके उपरांत शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए कई मनोरंजक खेल रखे गए जिसमें विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। शिक्षिका शिवानी वत्स ने जीवन में शिक्षक की भूमिका कि मैं तुमको प्रदर्शित करते हुए गुलशन के हर फूल को सींचे बागवा, गीत का सुंदर गायन करते हुए अपने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को यह गीत समर्पित किया। कार्यक्रम में शिक्षा का प्रतिभा एवं आभा शुक्ला ने भी जीवन में शिक्षक शिक्षिकाओं के महत्व को दर्शाते हुए काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इसके बाद सभी के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal