पी.आर.पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में आज शिक्षक दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक गांधी कॉलोनी के चीफ मैनेजर मिस्टर अनुपम कुमार, मिस अमृत पॉल और मिस्टर मौसम मालवीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा वैष्णवी और मुस्कान के द्वारा गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में आने नृत्य और लघु नाटिका आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।कुछ विद्यार्थियों ने छोटे-छोटे भाषण देकर शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्रों में शिक्षकों के मनोरंजन के लिए कुछ मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया। सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और इसकी सरहाना की। पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर अनुपम कुमार जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा शिक्षक न केवल शैक्षणिक विकास बल्कि हमारे समाज के ढांचे को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।वह चरित्र ,नैतिकता और सपनों के बीज बोते हैं। वें धैर्य पूर्वक इन बीजों को सिंचते हैं। उनका पालन पोषण करते हैं और उन्हें विशाल वृक्षो के रूप में विकसित होते देखते हैं जो राष्ट्र का नेतृत्व करते हैं।स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल जी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा हर दिन किए जाने वाले प्रयासों की सराहना करते हुए कहा एक स्कूल को अक्सर इसकी बुनियादी ढांचे, उपलब्धियों या प्रशंसा से आका जाता है लेकिन मेरे लिए एक स्कूल की असली ताकत उसके शिक्षकों में निहित है। यह उनका समर्पण, जुनून और प्रतिबद्धता है जो ईंट और पत्थर की संरचना को शिक्षा के मंदिरों में बदल देती है ।इस संस्थान के प्रमुख के रूप में मुझे शिक्षकों की ऐसी उत्कर्ष टीम से घिरा होने का सौभाग्य मिला जो अपने कर्तव्य से परे जाकर काम करते हैं। बच्चों यह आपके लिए अपने जीवन में अपने शिक्षकों की भूमिका पर विचार करने और उनकी सरहाना करने का दिन है। एक साधारण धन्यवाद बहुत-बहुत आगे तक जाता है। मैं आप सभी को प्रोत्साहित करती हूं कि आप न केवल आज बल्कि बार-बार उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करें। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल जी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्हें आगे भी इसी तरह टीमवर्क करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों के लिए उन्हें बधाई थी और इसी के साथ-साथ उन्होंने सभी शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा अपने शैक्षिक कार्यकाल के कुछ अनुभव बच्चों और शिक्षकों के साथ साझा किया। उन्होंने उपस्थित सभी गण मान्य अतिथियो का आभार व्यक्त किया और पी.आर.पब्लिक परिवार की ओर से सम्मान स्वरूप श्रीमद् भागवत गीता भेंट की ।आज के इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार ,अजय कुमार, शिखा ठाकुर, अनुपम सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

यूकेडी की बैठक आयोजित कई लोगों ने ली उक्रांद की सदस्यता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड क्रांति दल जिला एवं महानगर हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक के दौरान कई लोग कांग्रेस और भाजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने

मेला अधिकारी से मिले राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह से भेट कर कुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा की और सुझाव दिए। संजीव चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में होने वाले

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal