कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लिया तीर्थ पुरोहितों से आशीर्वाद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से भेंटकर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्रा के साथ तीर्थ पुरोहित एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अविक्षित रमन के ज्वालापुर स्थित आवास पर पहुंचे आलोक शर्मा का श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत वशिष्ठ, भागवताचार्य पंडित करुणेश मिश्र, एडवोकेट प्रदीप जगता, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अविक्षित रमन, गोपाल पटवर, सुनील मिश्रा, राधेश्याम विद्याकुल, आशीष भगत, पराग मिश्रा, दैवज्ञ रमन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पूर्व आलोक शर्मा ने प्राचीन भाई जी के मंदिर में भगवान कामेश्वर महादेव के दर्शन एवं उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार धर्मनगरी के आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए वर्तमान परिपेक्ष को जाना। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप जगता ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा से विचार विमर्श करते हुए हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत किए जाने पर जोर दिया। गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पं.प्रदीप झा, पं.करुणेश मिश्र एवं पं.श्रीकांत वशिष्ठ ने आलोक शर्मा को राजनीतिक क्षेत्र में सहयोग एवं शुभाशीष प्रदान करते मां गंगा जी से उनकी सफलता की कामना की।

मुख्य सचिव और डीजीपी में शिवचौक पर पहुंच की पूजा अर्चना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंच कर भगवान शिव मंदिर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण व एडीजी मेरठ भानु भास्कर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शिव चौक

मुख्य सचिव व डीजीपी ने कांवड यात्रा तैयारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एस0पी0 गोयल एवं डीजीपी राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड यात्रा को लेकर मंडलायुक्त सभागार मंे, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व

लोक चित्रकला कार्यशाला “सृजन” का हुआ मुजफ्फरनगर में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक चित्रकला कार्यशाला *सृजन* का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हरिकेश यादव जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने मां सरस्वती

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,एस आर जी, ए आर पी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवराना होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal