प्रमोद खारी ने की लक्सर से चुनाव लड़ने की घोषणा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देवभूमि अधिकार मंच के संयोजक प्रमोद खारी ने भाजपा से इस्तीफे की घोषणा करते हुए लकसर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रमोद खारी ने कहा कि सरकार और संगठन के स्तर पर जनसमस्याओं को रखने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने निराशा हताशा के बाद दुखी मन से भाजपा से इस्तीफा दिया है। प्रमोद खारी ने बताया कि स्थानीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष भी जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। लेकिन उनका भी कोई सहयोग नहीं मिला। खारी ने कहा कि वे जन सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। लेकिन जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार एवं शासन गंभीर नहीं है। लक्सर क्षेत्र की जनता की पीड़ा को लेकर हमेशा ही शासन प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन मात्र आश्वासन ही। डबल इंजन सरकार में भी लोगों की समस्याओं का समाधान ना होना सरकार की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पद ओर टिकट की कोई लालसा नहीं है। लकसर की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रमोद खारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा की गई गतिविधियों पर सवाल खड़े किए और कहा कि विपक्ष को भी बोलने का अधिकार है। उनके साथ पहुंचे भाजपा नेता नमन गोस्वामी ने भी भाजपा छोड़ने का ऐलान किया।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal