सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर की आम सभा आयोजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर की आम सभा का आयोजन का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सचिव भारत भूषण चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान तीनों सामुदायिक केन्द्रों में कराए गए विकास एवं जनहितकारी कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही समिति की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सदस्यों के सहयोग से भविष्य में भी सामुदायिक केन्द्रों के विकास एवं जनहित में पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य किए जाते रहेंगे। कोषाध्यक्ष शरत चंद ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान समिति द्वारा सदस्यों से सामुदायिक केन्द्रों को और अधिक उपयोगी, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने सदस्यों द्वारा रखी गई शिकायतों एवं सुझावों पर गंभीरता और निष्पक्षता के साथ चर्चा कर उनका समाधान करने तथा समय से समिति के चुनाव कराने जैसे उपयोगी सुझावों को चरणबद्ध रूप से अमल में लाने का आश्वासन दिया। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सदस्य नेपाल गुप्ता, सर्वेश रानी चौहान, रविंद्र कुमार चौहान, ओमप्रकाश, रविकांत गुप्ता, महेश प्रताप राणा, एम.एस.त्यागी, सोमन सिंह रावत, शशि भूषण पांडे, अंशेष्वरनाथ उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, सर्वेश गुप्ता, अशोक मेहता, हरिओम, पंकज चौहान, अनिल माथुर, उपेंद्र कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, एसपी मौर्य, वीरेंद्र अवस्थी, अतुल वशिष्ठ, ओ.पी.चौहान, आई.सी. शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, रविन्द्र वशिष्ठ, मनीराम, सी.पी. सिंह, ब्रजपाल सैनी, अनिल शर्मा, ब्रजपाल, देवेंद्र चौहान, आर.सी. शर्मा, सी.पी.शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, अशोक शर्मा, बीएस.तेजियान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभा का संचालन प्रवीण कपिल ने किया।

मुख्य सचिव और डीजीपी में शिवचौक पर पहुंच की पूजा अर्चना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंच कर भगवान शिव मंदिर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण व एडीजी मेरठ भानु भास्कर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शिव चौक

मुख्य सचिव व डीजीपी ने कांवड यात्रा तैयारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एस0पी0 गोयल एवं डीजीपी राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड यात्रा को लेकर मंडलायुक्त सभागार मंे, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व

लोक चित्रकला कार्यशाला “सृजन” का हुआ मुजफ्फरनगर में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक चित्रकला कार्यशाला *सृजन* का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हरिकेश यादव जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने मां सरस्वती

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,एस आर जी, ए आर पी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवराना होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal