मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत श्री श्री 1008 महंत राजूदास महाराज जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर रविवार को मुजफ्फरनगर जिला इकाई द्वारा जनपद में बैनर पोस्टर लगाकर पूज्य महाराज जी को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से प्रसाद वितरण करते हुए पूज्य महाराज जी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान, जिला प्रभारी अंशुल तायल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला मंत्री हरिभान सिंह महानगर मंत्री अनुज सैनी कार्यकर्ताओं में महकार सैनी, उमेश प्रजापति, विक्की सैनी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
बता दें अयोध्या स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के प्रमुख संत और नागा साधु महंत राजू दास सनातन धर्म की रक्षा और हिंदुत्व के मुखर पैरोकार के रूप में जाने जाते हैं। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और धार्मिक-राजनीतिक सक्रियता का एक अनूठा संगम है।बचपन और संन्यासराजू दास के अनुसार, जब वह लगभग साढ़े चार साल के थे, तब उनके माता-पिता उन्हें अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में छोड़ गए थे। इसके बाद हनुमानगढ़ी के उज्जैनिया पट्टी के संत, महंत राम दास जी ने उनका पालन-पोषण किया और उन्हें धार्मिक दीक्षा दी।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,






