संत गुरूदेव दास बने श्री गुरू धाम आश्रम के उत्तराधिकारी महंत, गुरू परंपरा को आगे बढ़ाएंगे महंत गुरूदेव दास-बाबा हठयोगी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवणनाथ नगर स्थित श्री गुरू धाम आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत श्यामचरण दास के शिष्य संत गुरूदेव दास को आश्रम का उत्तराधिकारी महंत नियुक्त किया गया है। विरक्त श्री रामानन्दीय वैष्णव समिति ़ऋषिकेश एवं षड़दर्शन साधु समाज की उपस्थिति और बाबा हठयोगी की अध्यक्षता में आयोजित महंताई चादर समारोह में संतों और श्रद्धालुओं ने संत गुरूदेव दास को तिलक चादर प्रदान कर उत्तराधिकारी महंत नियुक्त किया। नवनियुक्त महंत गुरूदेव दास को आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान करते हुए वैष्णव मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने कहा कि योग्य शिष्य ही गुरू की कीर्ति को आगे बढ़ाते हैं। नवनियुक्त महंत गुरूदेव दास अपने गुरू श्रीमहंत श्यामचरण दास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन के प्रचार प्रसार और मानव कल्याण में योगदान करेंगे। श्रीमहंत श्यामचरण दास ने कहा कि संत परंपरा में गुरू शिष्य को ज्ञान दीक्षा प्रदान कर मानव कल्याण के मार्ग पर प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का अपना कुछ नहीं होता। संत भक्तों और समाज के सहयोग से जो भी निर्माण करते हैं। उसे समाज को ही समर्पित कर देते हैं। आश्रम के नवनियुक्त महंत गुरूदेव दास युवा और विद्वान संत हैं। उन्हें पूरा विश्वास है महंत गुरूदेव दास संत परंपरा के अनुरूप आश्रम का संचालन करते हुए भक्तों को धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे। जगद्गुरू दयाराम देवाचार्य ने महंत गुरूदेव दास को आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि गुरू का सम्मान और सेवा करने वाले शिष्य ही उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं। नवनियुक्त महंत गुरूदेव दास ने सभी संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में श्रीमहंत श्यामचरण दास का सानिध्य प्राप्त हुआ। पूज्य गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए आश्रम की सेवा परंपरा का विस्तार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य होगा। इस अवसर पर महंत ईश्वर दास, महंत रघुवीर दास, महंत विष्णु दास, महंत दुर्गादास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत अरूण दास, महंत गुरमीत सिंह, महंत नारायण दास पटवारी, महंत रामदास, महंत रामानंद दास, महंत सूरज दास, महंत बिहारी शरण, महंत मोहन सिंह, महंत प्रेमदास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, महंत प्रमोद दास सहित श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति लगाए एक पौधा-महंत केदारपुरी

शांतिकुंज ऑटो विक्रम मालिक-चालक कल्याण समिति ने किया पौधारोपण हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरेला पर्व के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शांतिकुंज ऑटो विक्रम मालिक-चालक कल्याण समिति द्वारा जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री केदारापुरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महंत केदार पुरी ने कहा कि वर्षा ऋतु वृक्षारोपण

फूलगढ़ जंगल नाबालिग रेप कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। फूलगढ़ जंगल नाबालिग रेप कांड में थाना पथरी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर नाबालिगा को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 12 जुलाई

सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर की आम सभा आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर की आम सभा का आयोजन का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सचिव भारत भूषण चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान तीनों सामुदायिक केन्द्रों में कराए गए विकास एवं जनहितकारी कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लिया तीर्थ पुरोहितों से आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से भेंटकर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्रा के साथ तीर्थ पुरोहित एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अविक्षित रमन के ज्वालापुर स्थित आवास पर पहुंचे आलोक शर्मा का श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा, अखिल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal