राममय होगा मुजफ्फरनगर: 21 से 27 जुलाई तक गूंजेगी श्रीराम कथा, गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन संस्कृति, गुरु परंपरा और भगवान श्रीराम की भक्ति का अद्भुत संगम इस बार मुजफ्फरनगर में देखने को मिलेगा। आगामी 21 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक शहर में श्री रामकथायुक्त एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव में प्रतिदिन श्रीराम कथा, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, गुरु महिमा का गुणगान, हवन, भंडारा और महाप्रसाद का आयोजन होगा। आयोजकों का दावा है कि इस दौरान हजारों श्रद्धालु धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने के लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रविवार को मनु स्वीट्स के स्वामी व श्री जी सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक अभिनव अग्रवाल ने एसडी मार्केट स्थित सनातन सभा में मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, गुरु महिमा और सामाजिक समरसता को समर्पित एक विराट आध्यात्मिक महोत्सव है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को संस्कार, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना की सबसे अधिक आवश्यकता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
श्री जी सेवा समिति के अध्यक्ष अश्वनी रहेजा ने बताया कि 21 जुलाई को सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा डाकखाने के समीप श्री हनुमान मंदिर से शुरू होकर शिव चौक से होते हुए सनातन सभा प्रांगण में समाप्त होगी इस दौरान सैकड़ों महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश धारण कर भगवान श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक ध्वजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन होगा, जबकि शाम को प्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, धर्म, सेवा और मानवता पर आधारित श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा।
समिति के सचिव ईश कौशल ने बताया कि 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष गुरु पूजन, आशीर्वाद समारोह, पूर्णाहुति, हवन, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का सम्मान करेंगे, जिसमें गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है।
समिति के उपाध्यक्ष शोभित गुप्ता ने कहा कि गुरु जीवन का अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं, जबकि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा और आदर्श जीवन का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा और गुरु पूर्णिमा का यह संयुक्त आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम अवसर होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, प्रसाद वितरण और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे, संस्कार, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देने वाला एक ऐतिहासिक महोत्सव सिद्ध होगा।

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई