मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिनों चित्रकूट में आयोजित ‘प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता’ में जनपद मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता मुक्केबाजों को शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में अंगद ने 63-66 kg भार वर्ग में और यश ने 50-52 kg भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। यह सफलता प्रभारी क्रीड़ाधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह (पूर्व इंटरनेशनल कोच, अंडर-19 इंडियन बॉक्सिंग टीम) के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
आज दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भेंट कर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक और खेल विभाग के प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। जनपद के युवाओं की यह उपलब्धि अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी है।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत






