श्रीराम कॉलेज के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने परीक्षाफल में उत्तम अंक प्राप्त कर किया कॉलेज का नाम रोशन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी0एड0 द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के बी0एड0 सत्र 2024-26 द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के परीक्षाफल में उत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। बी0एड0 सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष में मानसी त्यागी ने 86.14 प्रतिशत अंको से प्रथम स्थान, युक्ता ने 85.29 प्रतिशत अंको से द्वितीय स्थान, तथा अनुष्का शर्मा ने 85.14 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। बी0एड0 परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डा0 सौरभ मित्तल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आर्शीवाद देते हुये कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता उनकी पढाई के प्रति लगन व कड़ी मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डा विनीत कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज़वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को सम्मानित करने के मौके पर शिक्षा संकाय के अध्यापकगण डा0 विधि सिंह, रीतु गर्ग, सपना सिंघल, अंजलि तथा भारती आदि उपस्थित रहे एवं सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्य सचिव और डीजीपी में शिवचौक पर पहुंच की पूजा अर्चना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंच कर भगवान शिव मंदिर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण व एडीजी मेरठ भानु भास्कर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शिव चौक

मुख्य सचिव व डीजीपी ने कांवड यात्रा तैयारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एस0पी0 गोयल एवं डीजीपी राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड यात्रा को लेकर मंडलायुक्त सभागार मंे, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल एवं उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व

लोक चित्रकला कार्यशाला “सृजन” का हुआ मुजफ्फरनगर में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक चित्रकला कार्यशाला *सृजन* का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हरिकेश यादव जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने मां सरस्वती

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,एस आर जी, ए आर पी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवराना होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal