मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुकतीर्थ गंगा में काला दूषित पानी आने से साधु सन्तों में रोष बना है। शनिवार को इस संबंध में जिला पंचायत प्रशासक डा वीरपाल निर्वाल एवं एसडीएम जानसठ ने गंगा घाट पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया तथा गन्दा पानी छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। शुकतीर्थ में नदी की धारा में काला प्रदूषित जल आने, दुर्गंध के साथ बड़ी संख्या में मछलियां मरने की सूचना पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गंगा जल के सैम्पल लिये हैं।
पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में पिछले कई दिनों से लगातार काला पानी बह रहा है। केमिकल युक्त पानी आने से मछली सहित अनेक जलीय जन्तुओं की मौत हो गयी है। पानी मे आ रही दुर्गन्ध व मछलियों के तैरते शव को देख अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना छोड़ दिया है। पूर्व के वर्षों में भी प्रदूषित पानी आता रहा है। पहले जांच में पता चला था कि लक्सर क्षेत्र की कुछ फैक्ट्रियां अपने यहां प्रदूषित पानी का स्टोरेज करे रखती हैं और जैसे ही बरसात में सोलानी नदी में या बाणगंगा में पानी का प्रवाह तेज होता है तो वह अपना प्रदूषण पानी भी उसके साथ निकाल देते हैं, जिससे यह प्रदूषित पानी शुकतीर्थ पहुंचकर दुर्गंध फैलाकर गंगा को पूरी तरह प्रदूषित कर देता है। गुरुवार को मांपूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने घटना पर भारी रोष प्रकट करते हुए फैक्टरी संचालको से सांठगांठ के गम्भीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को गंगा घाट पर पहुंचे जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से वह गंगा में विषैला प्रदूषित पानी आना देख रहे हैं। पूर्व में दूषित पानी छोड़ने वाली फैक्टरियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, किन्तु कोई भी ठोस कार्य भाई नहीं की गई जो अत्यंत खेदजनक है। इस संबंध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को अवगत कराया गया था हरिद्वार के जिलाधिकारी से मुजफ्फरनगर डीएम ने बात करके प्रदूषित पानी छोड़े जाने जानकारी दी है। बुधवार को पानी के सैम्पल पर्यावरण नियंत्रण इकाई की टीम द्वारा गए थे। शुक्रवार को एसडीएम, ड्रेनेज विभाग मौके पर आए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा पुनः पानी के सैम्पल लिये गये हैं। बाण गंगा व सोलानी नदी के अलग अलग लेने को कहा गया है, जिससे पता चल सके कि प्रदूषित पानी किस दिशा से आया है। दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाकर कार्रवाई कराई जाएगी। शुकतीर्थ में गंगा को स्वच्छ बनाने की दिशा में व्यवस्था में सुधार लाया जायेगा। एसडीएम जानसठ रश्मि लांबा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। इस अवसर पर सहायक प्रदूषण अभियंता संतोष कुमार, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता संजीव मलिक तथा गंगा सेवा समिति के महामंत्री डॉ महकार सिंह, प्रबन्धक देवेंद्र आर्य, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, महिपाल राठी, संजय कौरी आदि मौजूद रहे।

जनपद का गौरव बढ़ाने वाले मुक्केबाजों को डीएम ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिनों चित्रकूट में आयोजित ‘प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता’ में जनपद मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता मुक्केबाजों को शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में अंगद ने 63-66 kg भार वर्ग में और यश ने 50-52 kg भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत






