मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की शनिवार को संपन्न बोर्ड बैठक में करीब 15 मिनट में सभासदों ने 168 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इन प्रस्तावों में अकुशल श्रमिकों की वेतन वृद्धि के साथ कूड़ा निस्तारण करने पर सहमति बन गई। हालांकि नामान्तरण की 600 से अधिक फाइलों पर काम अगले आदेशों तक रुक गया है। इसके अलावा अन्य प्रस्तावों में भी एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पेयजल और साफ सफाई से जुड़े आए है। वहीं सुजड़ू चौक पर शहीद वीर अब्दुल हमीद स्मारक बनाने की पहल अभी फाइलों में ही रहेगी।
शनिवार को पालिका सभागार में संपन्न बोर्ड बैठक में नगर पालिका के वार्ड 49 के सभासद मनोज कुमार वर्मा और योगेश मित्तल ने नगर के शामली रोड स्थित काली नदी पुल के निकट महाराज अजमीढ़ स्मारक बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपए स्वीकृत करने के बाद यहां सौंदर्य करने की मांग उठाई है। सभासदों के इस प्रस्ताव पर नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सहमति जताते हुए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। वार्ड सभासदों की और से रखी इस मांग पर सकारात्मक रुख होने से भविष्य में काली नदी रोड पर बदलाव नजर आएगा, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। सभासद योगेश मित्तल ने दावा किया कि उनके वार्ड में काली नदी पर महाराज अजमीढ़ स्मारक की मांग का प्रस्ताव उनके द्वारा रखा गया।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत






