मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को टाउनहॉल सभागार में आयोजित नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब वार्ड सभासद रजत धीमान को सभागार में कुर्सी नहीं मिल सकी। इसको लेकर पहले तो सभासदों ने बैठक में इस अव्यवस्था पर विरोध जताया। वहीं बाद में सभासद रजत धीमान ने पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के सामने आपत्ति दर्ज कराते हुए इस मामले में नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों को पता होने के बावजूद भी वार्ड सभासदों को पर्याप्त रूप से बैठने का स्थान नहीं दिया गया। सभासद को कुर्सी नहीं मिलने से अन्य सभासद नाराज हो गए और इस मुद्दे पर अधिशासी अधिकारी ने आगामी बोर्ड बैठक में सभी व्यवस्थाओं का दुरुस्त करने का भरोसा दिया और सभासदों से इसके लिए खेद प्रकट किया।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






