ऑपरेशन कालनेमि थाना श्यामपुर पुलिस ने किया तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तंत्र मंत्र के नाम पर ठगे गए 4.55 लाख रूपए, लग्जरी कार व ठगी में इस्तेमाल की गयी सामग्री बरामद की गयी है।
बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे डायल-112 के माध्यम से थाना श्यामपुर को सूचना प्राप्त हुई कि मन्नत ढाबा चण्डी देवी मंदिर के पास एंडेवर कार में सवार महिला व पुरुष एक व्यक्ति से 4,60,000 रूपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। सूचना पर श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल सभी पिकेट एवं चेक पोस्टों को अलर्ट करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश के प्रयास शुरु किए। देर रात पुलिस टीम ने माइनिंग चेक पोस्ट चिड़ियापुर के पास से एंडेवर कार में सवार दो पुरुष एवं एक महिला को हिरासत में ले लिया। आरोपियों मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित पुत्र श्रवण सिंह उर्फ नमो शान्त शर्मा निवासी मोहल्ला चारजान कस्बा मंडावर जनपद बिजनौर उ.प्र.उम्र हाल निवासी चन्द्रमणी देहरादून, मोन्टी जोशी पुत्र मुनेश कुमार जोशी निवासी सब्जी मंडी के पास थाना पटेलनगर देहरादून व महिला निवासी थैलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी तुनुवाला भद्रकाली देहरादून से पूछताछ में सामने आया कि उनके द्वारा अग्रोहा नाम से एक यूट्यूब चैनल संचालित किया जा रहा है। यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में विश्वास पैदा कर उन्हें अंधविश्वास एवं भय का शिकार बनाकर पूजा-पाठ एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये एवं आभूषण हड़प लेते थे। गिरोह ने हरियाणा निवासी पीड़ित को झांसे में लेकर चण्डी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने के लिए हरिद्वार बुलाया। पूजा का खर्च 4,60,000 रूपए बताया गया। तय योजना के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित को एक लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने को कहा तथा नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा की सामग्री लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित सोनीपत हरियाणा निवासी विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गिरोह द्वारा अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार की वारदातें किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील भी की है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा अथवा चमत्कार के नाम पर धन की मांग करने वाले तथाकथित तांत्रिकों, बाबाओं एवं सोशल मीडिया चैनलों के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की धोखाधड़ी का प्रयास करता है, तो तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई