टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया ज्ञापन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने तथा पूर्व में नियुक्त सेवारत शिक्षकों को टीईटी से स्थायी छूट प्रदान किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के प्राथमिक शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट भवन हरिद्वार में विशाल प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्र शिक्षकों ने विकास भवन से डी एम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
प्रदर्शन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे हजारों शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी दोपहर विकास भवन के सामने मैदान में एकत्र हुए। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किए जाने संबंधी हालिया निर्णय एवं दिशा-निर्देशों से वर्षों से कार्यरत शिक्षकों में असमंजस और असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विद्यालयों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाना चाहिए।
सभा के उपरांत शिक्षक विकास भवन से जुलूस के रूप में होते हुए हरिद्वार कलक्ट्रेट भवन पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव एवं कार्यकुशलता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार को शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक एवं न्यायोचित निर्णय लेना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि यदि पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से स्थायी छूट नहीं दी जाती है तो इससे हजारों शिक्षकों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए शिक्षकों की वर्षों की सेवाओं का सम्मान करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष अश्वनी चौहान,महामंत्री हेमेंद्र चौहान,कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा,राजीव शर्मा,मुकेश चौहान,मनमोहन,पंकज बिश्नोई,अनिल चमोली,केहर सिंह,प्रवीण कुमार,कुलदीप,बबलू अधाना,विकास शर्मा,सुखबीर सैनी,प्रविंद्र,राजीव शर्मा,आलोक शर्मा,इकबाल अहमद,शालिनी गोस्वामी,नूपुर शर्मा,अँजेश,वीर सिंह,अमरीष वर्मा,ईश्वर सिंह,कविता शर्मा,सरिता त्यागी,प्रतिभा सैनी, सहित अधिसंख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षक नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। इस दौरान शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

आकाश इंस्टीटयूट के 24 छात्र-छात्राओं ने किया नीट-2026 क्वालिफाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की हरिद्वार ब्रांच के 24 छात्र-छात्राओं ने नीट-2026 क्वालिफाई किया है। जिनमें फैज अहमद 665 अंकों के साथ ऑल इंडिया 713 रैंक हासिल कर हरिद्वार सिटी टॉपर बने हैं। आकाश इंस्ट्यिूट में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एकेडमिक मेडिकल हेड विष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार

कांवड़ मेले में हर वर्ष की भांति एस.पी.ओ के रूप में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे धर्मशाला प्रबंधक:महेश गौड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति रजिस्टर्ड की बैठक बाबा काली कमली की धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक मैं राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि अगस्त माह में प्रारंभ होने वाले कारण मेले में धर्मशाला प्रबंधक विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। आगामी कांवड़ मेले

ऑपरेशन कालनेमि थाना श्यामपुर पुलिस ने किया तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तंत्र मंत्र के नाम पर ठगे गए 4.55 लाख रूपए, लग्जरी कार व

चौधरी लाल सिंह मार्केट सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अन्य को मिलेगा बेहतर संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी लाल सिंह मार्केट सुरक्षा के क्षेत्र में मिसाइल हर दुकान पर फायर सिलेंडर एवं आज सभी दुकानदारों के सामने फायर कैसे यूज की जाती है जब कोई घटना हो जाती है तो मुजफ्फरनगर में कपड़ा मार्केट एक ऐसी मार्केट है जो पूरे शहर में नंबर वन कपड़ा मार्केट चौधरी लाल सिंह मार्केट

नगर निगम टीम ने भगतसिंह चौक रेल पुलिया और चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में की नालों की सफाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या के दृष्टिगत नगर निगम टीम ने चंद्राचार्य चौक और भगतसिंह चौक रेलवे पुलिस क्षेत्र में नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया। सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में स्थानीय व्यापारियों ने भी नगर निगम टीम का सहयोग किया। न्यू चंद्राचार्य

लक्सर दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने ली शपथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई