कांवड़ मेले में हर वर्ष की भांति एस.पी.ओ के रूप में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे धर्मशाला प्रबंधक:महेश गौड़

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति रजिस्टर्ड की बैठक बाबा काली कमली की धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक मैं राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि अगस्त माह में प्रारंभ होने वाले कारण मेले में धर्मशाला प्रबंधक विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। आगामी कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर धर्मशाला प्रबंधकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया है। धर्मशाला प्रबंधकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है और इसकी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
धर्मशाला प्रबंधकों ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा प्रशासन एवं पुलिस के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करने के लिए सभी धर्मशालाएं प्रतिबद्ध हैं। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। उन्होंने सभी धर्मशाला संचालकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। धर्मशाला प्रबंधकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन, पुलिस, सामाजिक संगठनों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष का कांवड़ मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई