बिजनौर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास, तैयारियों का लिया विस्तृत जायजा

Share :

बिजनौर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ से सीधे बिजनौर पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे एवं जनसभा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया तथा प्रत्येक बिंदु की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, मीडिया प्रबंधन तथा आमजन की सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप प्रत्येक व्यवस्था उच्च गुणवत्ता की हो तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा जनपद बिजनौर के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर जनपद को नई विकास गति प्रदान करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, प्रत्येक व्यवस्था का बार-बार परीक्षण किया जाए तथा कार्यक्रम को पूर्णतः सुरक्षित, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए। प्रभारी मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासनिक टीम की सजगता एवं समन्वित प्रयासों से मुख्यमंत्री जी का प्रस्तावित कार्यक्रम पूर्ण सफलता के साथ संपन्न होगा तथा यह दौरा जनपद के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक नया अध्याय स्थापित करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, मंडल अध्यक्ष अंकुर गौतम ,पूर्व सांसद राजा भारतेंदु सिंह ऐश्वर्या मौसम चौधरी, सी पी सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई