भारत विकास परिषद मेन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नवचेतना शिविर का विधिवत समापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नवचेतना शिविर का आज समापन हुआ। शिविर को विधिवत रूप से चलने में आर्ट ऑफ लिविंग और आर्ष सेवा संस्थान का बहुमूल्य योगदान रहा। शिविर में अनेक प्रमुख समाज बंधुओं की उपस्थिति भी रही। शहर के जाने माने कवि कीर्तिवर्धन अग्रवाल,राकेश कौशिक जी ने भी शिविर के प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।इसके अलावा भारत विकास परिषद के सह जिला संयोजक अकुल अग्रवाल,जिला संयोजिका महिला सहभागिता पूर्णिमा कम्बोज,संगम शाखा के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल,विराट शाखा के सचिव अजय गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।भारत विकास परिषद मेन के संयोजक पुरुषोत्तम सिंघल ने शिविर की सारी व्यवस्था देखी। शिविर में महिलाओं को ध्यान प्राणायाम योग और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया।
सुबह उठने के बाद जहां हमे अपने शरीर की सफाई करनी है वहीं आस पास की सफाई पर भी ध्यान देना है,हमे न केवल बाहरी सफाई पर ध्यान देना है बल्कि आंतरिक सफाई उससे भी अधिक जरूरी है। हमारे आस पास के पर्यावरण,पशु पक्षी,जरूरतमंद इंसान के सहयोग के लिए भी खड़ा होना है।
हमे अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान देना है कोशिश करके सिर्फ सात्विक भोजन ही करना है ,जिससे कि अच्छा स्वास्थ बना रहे। समाज की सभी समस्याओं के योगदान में मेरा सक्रिय योगदान हो यह भी हमे देखना है। प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना है।प्रकृति के ज्यादा निकट रहने की कोशिश करनी है। इन सबके साथ साथ मै जो काम कर रही हूं वह परफेक्शन की तरफ बढ़ता हुआ हो।ये सभी टिप्स प्रतिभागियों को दिए गए,और बताया गया कि यह सब आसानी से तभी संभव हो पाएगा जब हम नित्य प्रति योग प्राणायाम और ध्यान करे।
सभी प्रतिभागियों ने सुदर्शन क्रिया सीखने के लिए भी अपनी इच्छा प्रकट की,और निकट भविष्य में सुदर्शन क्रिया का भी एक वर्ग इन्हीं सब महिलाओं का रखा जाएगा।जिससे के सभी श्री श्री रविशंकर जी महाराज के विजन और मिशन से जुड़कर समाज में शांति के अग्रदूत बन सके। तीनों दिन आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षक वीना जी,सीमा शर्मा जी,पूनम गोयल जी ने उपरोक्त सभी विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। शाखा की सचिव डॉक्टर अंजलि,डॉक्टर दीपक गर्ग,आर्ष सेवा संस्थान के विमल जी,गुंजन जी आदि का भी बहुत सुंदर सहयोग रहा। वर्ग के अंत में शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कान्ति राठी ने सभी भिन्न भिन्न आगंतुकों का धन्यवाद अदा किया। प्रतिभागियों को कहा कि शिविर से जो भी सीखा है कोशिश करिए कि उस सीखने की मुहिम को जारी रखे,इस मुहिम को आगे भी बढ़ाए और जब आप ऐसा करेंगे तो एक दिन आयेगा जब आप भी समाज में अपनी पहचान स्थापित कर लेंगे। आपके काम की आपके व्यवहार की गुणवत्ता जिसकी यहां ट्रेनिंग दी गई है वह आपको निश्चित रूप से ऊंचाइयां प्रदान करेगी और आप सफलतम इंसानो में अपनी गिनती पाएंगे और अंत में शीघ्र सुदर्शन क्रिया सीखने के संकल्प के साथ शिविर का समापन हुआ।

चौधरी लाल सिंह मार्केट सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अन्य को मिलेगा बेहतर संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी लाल सिंह मार्केट सुरक्षा के क्षेत्र में मिसाइल हर दुकान पर फायर सिलेंडर एवं आज सभी दुकानदारों के सामने फायर कैसे यूज की जाती है जब कोई घटना हो जाती है तो मुजफ्फरनगर में कपड़ा मार्केट एक ऐसी मार्केट है जो पूरे शहर में नंबर वन कपड़ा मार्केट चौधरी लाल सिंह मार्केट

नगर निगम टीम ने भगतसिंह चौक रेल पुलिया और चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में की नालों की सफाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या के दृष्टिगत नगर निगम टीम ने चंद्राचार्य चौक और भगतसिंह चौक रेलवे पुलिस क्षेत्र में नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया। सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में स्थानीय व्यापारियों ने भी नगर निगम टीम का सहयोग किया। न्यू चंद्राचार्य

लक्सर दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने ली शपथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह

वार्ड 18 की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के वार्ड 18 की न्यू मंडी पुलिस द्वारा राजवंशी धर्मशाला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड 18 की सभासद ममता बालियान एवं राजवंश सभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से की गई। संचालन व्यापारी नेता एवं राजवंश सभा महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट

कांवड़ मेले की तैयारियों का गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने लिया जायजा, कांवड़ पटरी मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने मार्ग पर चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा

हरेला लोकपर्व पर कश्यप घाट में चला स्वच्छता, गाजर घास उन्मूलन एवं वृक्षारोपण अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर ऋषिकुल चौक स्थित कश्यप घाट में जिला अधिकारी हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की प्रेरणा एवं नगर निगम हरिद्वार के उप आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी के मार्गदर्शन में नगर निगम हरिद्वार, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, बंधन,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal