हरेला लोकपर्व पर कश्यप घाट में चला स्वच्छता, गाजर घास उन्मूलन एवं वृक्षारोपण अभियान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर ऋषिकुल चौक स्थित कश्यप घाट में जिला अधिकारी हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की प्रेरणा एवं नगर निगम हरिद्वार के उप आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी के मार्गदर्शन में नगर निगम हरिद्वार, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, बंधन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईजीडी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान, गाजर घास उन्मूलन तथा “एक वृक्ष माँ के नाम” थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरेला उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हरियाली, नई फसल, समृद्धि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाता है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया जाता है।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कश्यप घाट परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर 37 कट्टे सूखा कचरा एकत्रित किया, जिसे वैज्ञानिक निस्तारण हेतु नगर निगम को सुपुर्द किया गया। साथ ही घाट परिसर में फैली गाजर घास का व्यापक उन्मूलन कर स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गार्बेज बैग वितरित किए गए तथा उन्हें अपने प्रतिष्ठानों का कचरा निर्धारित स्थान पर एकत्रित कर नगर निगम के सहयोग से उचित निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के उप आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नगर निगम पार्षद श्री ललित रावत तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने तथा हरिद्वार को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित बनाने का संकल्प दोहराया। आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का समापन “स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार” तथा “एक वृक्ष माँ के नाम” के संदेश के साथ किया गया और सभी नागरिकों से हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई