मेरठ में होगा श्री अग्रोधाम का निर्माण, 50 बेड का बनेगा अस्पताल : विनीत शारदा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष, विनीत अग्रवाल शारदा ने भोपा रोड स्थित एक होटल में बैठक संपन्न हुई। मीडिया से वार्ता करते हुए विनीत शारदा ने कहा कि मेरठ में श्री अग्रोधाम का निर्माण कराया गया, जिसमें 50 बेड का अस्पताल भी बनेगा। वहां मरीजों का निशुल्क उपचार होगा।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन आदर्श है। महाराजा अग्रसेन का समाजवाद आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट मेरठ में श्री अग्रोधाम का निर्माण करा रहा है। इसका कार्य तेजी से जारी है। इस धाम में महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मंदिर, कुलदेवी मां लक्ष्मी का मंदिर, भगवान शिव-पार्वती परिवार मंदिर, 51 फुट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही 50 बेड का आधुनिक अस्पताल में सेवा भी निशुल्क रहेगी।
उन्होंने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता अग्रवाल समाज की एकता, संगठन और सामूहिक शक्ति को पहचानने की है। ट्रस्ट पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार कर रहा है तथा प्रदेश को छह भागों में बांटकर संगठन को गति प्रदान की जा रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध, गोरखपुर और काशी क्षेत्रों में विभाजित कर क्षेत्रीय, जिला इकाई एवं नगर स्तर तक संगठन खड़ा किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले के अग्रवाल बंधुओं से क्षेत्र व जिला स्तर के दायित्वों के नाम मांगे हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज संगठन विस्तार एवं श्री अग्रोधाम निर्माण में पूर्ण सहयोग देगा।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, श्रीमोहन तायल, प्रमोद मित्तल, दिनेश बंसल, मयंक बंसल, हरीश गुप्ता, पवन बंसल, श्याम लाल समेत बड़ी संख्या में समाज के जिम्मेदार मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal