मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम, इंतखाब आजाद व निर्मल लूथरा का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण एवं जनजागरूकता को सशक्त बनाने की दिशा में विश्व उपभोक्ता संगठन-भारत (वर्ल्ड कंजूमर ऑर्गनाइजेशन इंडिया) ने डॉ. अलीशेर अहमद अंसारी निवासी (भोकरहेड़ी) को जनपद मुजफ्फरनगर का जिला वाइस चेयरमैन मनोनीत किया है। यह मनोनयन पत्र आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम तथा शाह अलर्ट समाचार पत्र के मुख्य संपादक अरशद राणा द्वारा डॉक्टर अली शेर अहमद अंसारी जी को पगड़ी पहन कर दिया गया कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम जी व विशिष्ट अतिथि अरशद राणा संपादक दैनिक शाह अलर्ट समाचार पत्र व तहलका एक्सप्रेस न्यूज़ के संपादक इंतखाब आजाद व निर्मल लूथरा फिल्मी एक्टर्स का भव्य स्वागत किया गया। यह मनोनयन संगठन के नेशनल चेयरमैन असगर आलम द्वारा जारी किया गया। संगठन, जो नीति आयोग, भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत है डॉ. अंसारी को आगामी तीन वर्षों के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि डॉ. अलीशेर अहमद अंसारी उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। वे विभिन्न सामाजिक वर्गों को जोड़कर सेमिनार, बैठकें एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे, ताकि उपभोक्ताओं के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।संगठन के नेशनल प्रेसिडेंट असगर आलम ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अलीशेर अहमद अंसारी (निवासी भोकरहैंडी) को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ संगठन की विचारधारा और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। डॉ. अलीशेर अहमद अंसारी के मनोनयन पर सामाजिक एवं उपभोक्ता हित से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता और संरक्षण अभियान को नई गति मिलेगी।

तमंचे के बल पर हरिद्वार में महिला से दुष्कर्म व झुमके लूट के चार आरोपी गिरफ़्तार
हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरीथाना क्षेत्र के गांव कटारपुर में 7 जुलाई की देर रात घर में घुसकर एक महिला से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म और झुमके लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा, चाकू, वारदात में इस्तेमाल बाइक, टूटा मोबाइल और लूटे हुए






