मुजफ्फरनगर में पहली बार वरदान आँखों के अस्पताल में लगी, अत्याधुनिक ग्लूकोमा (काला मोतिया) जांच मशीन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपदवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में वरदान आँखों का अस्पताल, 77, प्रेमपुरी में अत्याधुनिक ग्लूकोमा (काला मोतिया) जांच मशीन का शुभारंभ प्रसिद्ध समाजसेवी एवं टिहरी स्टील के चेयरमैन सतीश चंद्र गोयल के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश चंद्र गोयल ने कहा कि वरदान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी समाज के प्रत्येक वर्ग को अत्यंत कम शुल्क पर आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां महंगी चिकित्सा आम व्यक्ति की पहुंच से दूर होती जा रही है, वहीं वरदान अस्पताल सेवा भाव के साथ नवीनतम तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जनसामान्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने अस्पताल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
वरदान नेत्र चिकित्सालय की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल (एम.बी.बी.एस., एम.एस.) ने बताया कि ग्लूकोमा (काला मोतिया) आंखों की ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसे “दृष्टि का मूक चोर” भी कहा जाता है। प्रारंभिक अवस्था में इसके कोई विशेष लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन समय पर जांच और उपचार न होने पर रोगी की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों एवं मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को नियमित रूप से ग्लूकोमा की जांच कराने की सलाह दी।
संस्थान के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग ने बताया कि वरदान नेत्र चिकित्सालय का उद्देश्य आधुनिक नेत्र चिकित्सा को आमजन की पहुंच तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से अस्पताल में समय-समय पर नई तकनीकों और आधुनिक मशीनों की स्थापना की जा रही है, ताकि लोगों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।
वरदान अस्पताल के सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि वरदान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी में अत्याधुनिक फेको तकनीक द्वारा सफेद मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के ऑपरेशन भी बाजार से बेहद किफायती शुल्क पर किए जा रहे हैं। अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा अब तक हजारों सफल नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अस्पताल का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा के माध्यम से समाज की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नेत्रों की कम्प्यूटराइज्ड जांच, चश्मे का परीक्षण, मोतियाबिंद, काला मोतिया, मधुमेह से होने वाले नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं आधुनिक उपचार अत्यंत रियायती शुल्क पर प्रदान किया जा रहा है।
वरदान के कोषाध्यक्ष भानू प्रताप अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह अत्याधुनिक ग्लूकोमा जांच मशीन जनपद में पहली बार स्थापित की गई है। अब जनपदवासियों को इस महत्वपूर्ण जांच के लिए दिल्ली, मेरठ या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में इस जांच का शुल्क भी बाजार की तुलना में अत्यंत कम रखा गया है, जिससे हर वर्ग का व्यक्ति इसका लाभ आसानी से उठा सके।
इस अवसर पर अजय कुमार अग्रवाल (सी.ए.), भानु प्रताप अग्रवाल, रामकुमार तायल, योगेन्द्र जैन एडवोकेट, राजेन्द्र गोयल, अरविंद मित्तल, संजीव अग्रवाल, डॉ. विनीता जैन, राजेश मित्तल, पंकज जैन (गांधी टेंट) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई