बृहद वृक्षारोपण महोत्सव-2026 के अंतर्गत सनातन धर्म महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम-3.0’ अभियान का सफल आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में बृहद वृक्षारोपण महोत्सव-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुण्डीर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अभियान का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रोवर-रेंजर्स, एनसीसी, इको क्लब, रोड सेफ्टी क्लब तथा हरित एवं जैव विविधता समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का बोध कराना भी था। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों-इंदिरा ब्लॉक, कलाम ब्लॉक, अटल ब्लॉक एवं क्रीड़ा मैदान में लगभग 700 फलदार एवं छायादार पौधों का आवंटन एवं रोपण किया गया। लगाए गए पौधों में अमरूद, नींबू, अनार, जामुन तथा सागवान प्रमुख रहे। इन पौधों को महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को सौंपते हुए उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई, जिससे पौधरोपण केवल एक औपचारिकता न रहकर एक सतत संरक्षण अभियान बन सके।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुण्डीर ने उपस्थित सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने बताया कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता का संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। यदि हम अपने भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी होगी।” उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रकृति एवं मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया तथा सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने एवं उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट श्री अजय, डॉ. नौसिन फातिमा एवं डॉ. गौरव भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अलका बंसल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अजय पाल, डॉ. सविता, डॉ. शिवानी मौर्या, डॉ. आशना गुप्ता, डॉ. खुशबू यादव, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. संजय अरोड़ा तथा डॉ. गौरव यादव का विशेष सहयोग रहा।
अभियान में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, स्ववित्तपोषित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विभिन्न समितियों एवं प्रकोष्ठों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। महाविद्यालय के माली श्री नरेंद्र एवं श्री रामकरण ने पौधों के चयन, गड्डों की तैयारी, रोपण एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देकर अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, रोवर-रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने
सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा यह
संकल्प व्यक्त किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे और समाज में भी वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। यह अभियान महाविद्यालय की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal