एसवीएम योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालय में NSS इकाई द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरस्वती विद्या मंदिर योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालय जानसठ रोड मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान देशभर में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि “एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण का आधार है।”
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ०. अरविन्द कुमार सिंह ने सभी से अपील की कि वे अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसकी नियमित देखभाल करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन 19 जुलाई को हरिद्वार में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 जुलाई को शिवडेल स्कूल भेल में जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में

ब्राह्मण संगठनों ने किया संयुक्त मंच का गठन, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्र्पुरी बने मंच के मुख्य संयोजक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज में संपन्न हुई विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की बैठक में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को संयुक्त मंच का मुख्य संयोजक चुना गया है। ब्राह्मण समाज की एकता, सम्मान, संगठन और ब्राह्मण समाज के विरुद्ध होने

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया गुरूकुल कांगड़ी विवि में शौचालय का लोकार्पण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम स्थित शौचालय के सौंदर्यकरण के पश्चात मेयर किरण जैसल एवं विवि के कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने शौचालय का लोकार्पण किया। शौचालय का लोकार्पण विधायक आदेश चौहान एवं क्षेत्र के पार्षद नागेंद्र सिंह राणा के प्रस्ताव पर किया गया है। कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि पार्षद नागेन्द्र

मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलितों के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलितों के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करने पर रोष व्यक्त करते हुए कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर दलितों के शोषण का आरोप भी लगाया। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष

दिव्यांग और बुजुर्गो की सहायता के लिए हरिद्वार हरकी पैड़ी पर लगायी गयी लिफ्ट चेयर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए खास लिफ्ट चेयर लगाई गई है। लिफ्ट चेयर की सहायता से श्रद्धालु आसानी से पैड़ीयां पारकर गंगा स्नान के लिए नीचे उतर पा रहे हैं। हरकी पैड़ी की व्यवस्था संभालने वाली तीर्थ पुरोहितों की संस्था श्रीगंगा सभा

मुजफ्फरनगर पधारने पर किया पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व सांसद राज्य सभा) व कुल्लाधिपति हरित यूनिवर्सिटी का मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में निजी कार्यक्रम में आगमन पर मुजफ्फरनगर मेरठ रोड पर मूलचंद रिसोर्ट में संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal