वाराणसी (काशी) (रिपोर्टर)। श्री जपेश्वर महादेव मठ, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, वाराणसी में आज सायं 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन परमपूज्य जूना पीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन तथा श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज के निर्देशानुसार किया गया।
बैठक में भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था (वाराणसी) की प्रबंध समिति के निर्वाचन, मठ की प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा, धार्मिक गतिविधियों तथा भावी संगठनात्मक योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी गुप्त नवरात्रि, मासिक शिवरात्रि एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
बैठक में अपने उद्बोधन में आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि मठ, मंदिर और शिक्षण संस्थान केवल भवन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रचेतना और आध्यात्मिक परंपरा के जीवंत केंद्र हैं। उन्होंने सभी संतों एवं पदाधिकारियों से संगठनात्मक एकता, अनुशासन तथा सेवा-भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज ने कहा कि जूना अखाड़ा की गौरवशाली परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी संतों एवं सदस्यों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मठ एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाना हम सभी का दायित्व है।
वरिष्ठ अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि श्री जपेश्वर महादेव मठ सदियों से सनातन धर्म, शिव साधना एवं वेद परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। इसकी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सभी संतों एवं सदस्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए।
श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज, प्रवक्ता, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने कहा कि जूना अखाड़ा की परंपरा सदैव राष्ट्र, धर्म एवं समाज के हित में कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और संत समाज की एकजुटता ही भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था, वाराणसी में प्रबंध समिति एवं पदाधिकारियों की अगली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आवश्यक प्रशासनिक एवं चुनाव संबंधी विषयों पर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
– परमपूज्य आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज (अध्यक्ष)
– श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज
– श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज – प्रवक्ता, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा
– श्रीमहंत महेश पुरी जी महाराज – अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
– श्रीमहंत कंचन गिरि जी महाराज – सचिव
– श्रीमहंत धीरेंद्र पुरी जी महाराज
– श्रीमहंत मुकेश पुरी जी महाराज
– श्री उमाशंकर भारती जी – उपाध्यक्ष
– महंत प्रेम गिरि जी महाराज – वरिष्ठ अध्यक्ष एवं प्रबंधक
– श्री माहेशपुरी जी – उप प्रबंधक
– महंत अभिमुक्तानन्द गिरि जी – कोषाध्यक्ष
– महंत पृथ्वी गिरि जी
– महंत गणपत गिरि जी
– श्री सुंदर पुरी जी
– महंत महेन्द्र नन्द गिरि जी
– महंत शैलेन्द्र गिरि जी
– महंत वैद्यनाथ गिरि जी
– महंत रणधीर गिरि जी
– महंत मोहन भारती जी महाराज – सभापति (वर्तमान अध्यक्ष)
– महंत निरंजन भारती जी
– श्री शिवानन्द सरस्वती जी
– श्री आनन्दपुरी जी
– श्री कपिलपुरी जी – उपाचार्य सदस्य
– श्री देवेन्द्र नाथ सिंह – प्रधानाचार्य
बैठक का समापन भगवान श्री जपेश्वर महादेव के जयघोष एवं सनातन धर्म की उन्नति, राष्ट्र की समृद्धि तथा समाज के कल्याण की मंगलकामना के साथ सम्पन्न हुआ।

जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन 19 जुलाई को हरिद्वार में
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 जुलाई को शिवडेल स्कूल भेल में जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में






